आठवां वेतन आयोग (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

8th Pay Commission: 2026 से पहले रिटायर पेंशनर्स को नहीं मिलेगा लाभ? संगठनों का विरोध, PM मोदी से दखल की मांग

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों से पहले पेंशनर्स की चिंताएं बढ़ीं, 2026 से पहले रिटायर कर्मचारियों के लिए संशोधन की मांग तेज। पीएम मोदी से हस्तक्षेप की अपील।

मनोज आर्या

Highlights:

  • आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने से पहले ही लाखों पेंशनभोगियों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

  • 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर कर्मचारियों की पेंशन में संशोधन को ToR में शामिल करने की मांग तेज हो गई है।

  • इस मामले पर FCPA और भारत पेंशनर्स समाज (BPS) ने पीएम मोदी को एक पत्र भेजा है।

8th Pay Commission Latest Update: आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने से पहले ही लाखों पेंशनभोगियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में संशोधन को आठवें वेतन आयोग की टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) में शामिल करने की मांग जोर पकड़ रही है।

इस मामले पर फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन (FCPA) और भारत पेंशनर्स समाज (BPS) ने पीएम मोदी को एक पत्र भेजा है। इसके अलावा, 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के ईस्टर्न कोर्ट में FCPA, BPA और डिफेंस सिविलियन पेंशनर्स सहित कई संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

क्यों प्रदर्शन पर उतरे पेंशनर्स?

नवंबर 2025 में जारी किए गए आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रिफरेंस में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS), नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और यूनिफाइड पेंशन सिस्टम (UPS) के तहत पेंशनर्स की पेंशन और ग्रेच्युटी संशोधन का उल्लेख किया गया है, लेकिन इसमें 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है।

चूंकि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है, पुराने पेंशनर्स को आशंका है कि वे बढ़े हुए लाभ से वंचित हो सकते हैं। इसी मुद्दे को लेकर पेंशनर्स में गुस्सा देखा जा रहा है।

पेंशन नियम अधिनियम, 2025 रद्द करने की मांग

फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन ने 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में 'पेंशन नियम अधिनियम, 2025' को पूरी तरह से रद्द करने की मांग की है। संगठन ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलने का समय भी मांगा है। वित्त अधिनियम 2025 के माध्यम से सरकार ने यह कानून लागू किया था।

इसके तहत केंद्र सरकार को यह अधिकार प्राप्त हुआ है कि वह केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर पेंशनभोगियों के बीच उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख के अनुसार भेदभाव कर सकती है। पेंशनभोगी संगठनों का आरोप है कि यह कानून 1 जनवरी 2026 से पहले और बाद में सेवानिवृत्त होने वालों के बीच विभाजन पैदा करता है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन

पेंशनर्स संगठनों का कहना है कि नया कानून सुप्रीम कोर्ट के 1983 के ऐतिहासिक 'डीएस नाकरा बनाम भारत संघ' फैसले का उल्लंघन करता है। उस फैसले में कोर्ट ने साफ कहा था कि रिटायरमेंट की तारीख के आधार पर पेंशनर्स को अलग-अलग वर्गों में बांटना अनुचित है और यह संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता के अधिकार) के खिलाफ है।

संगठनों ने प्रधानमंत्री से इस कानून को रद्द करने और सभी पेंशनभोगियों के लिए समान संशोधन सुनिश्चित करने की मांग की है। हालांकि, सरकार या आठवें वेतन आयोग की ओर से इस मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी ऐलान नहीं हुआ है।

Delimitation Bill LIVE: इंडिया गठबंधन में फूट, RJD सांसद ने किया परिसीमन बिल का समर्थन; सुप्रिया ने बनाई दूरी

मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाला निकला तमिलनाडु का इंजीनियर, अमेरिका से 1500 फर्जी धमकियां देने का शक

संसद के विशेष सत्र से पहले India ब्लॉक में बगावत, RJD सांसद ने किया परिसीमन का समर्थन; बोले-यह जनता के हित में

संसद सत्र से पहले महाराष्ट्र में हलचल तेज, शिवसेना ने भी जारी की व्हिप; शिंदे ने सांसदों को मुंबई बुलाया

पापा, मुझे नहीं पता कैसे गिरा..., कोटा में चौथी मंजिल से गिरा NEET छात्र, इलाज के दौरान हुई मौत