8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी सोर्स: सोशल मीडिया
बिज़नेस

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

8th Pay Commission Pension Calculator: अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने पर हामी भर देती है तो कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी होगी।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • 6वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 1.86 था

  • 7वें वेटन आयोग में फिटमेंट फैक्टर बढ़कर 2.57 हुआ

  • अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.83 करने की डिमांड है

  • ऐसा होता है तो न्यूनतम बेसिक पे एक झटके में 68,940 रुपए बढ़ेगा

8th Pay Pension Calculation of 25000 salary: 8वें वेतन आयोग के गठन को सालभर हो गए हैं और अब महज 6 महीने बाद केंद्र सरकार इसपर अपना फैसला सुनाएगी। कहा ये भी जा रहा है कि सिर्प दो मांगें पूरी होने पर ही कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी हो जाएगी। बता दें कि इसके लिए मई, 2027 की डेडलाइन निर्धारित है।

वेतन आयोग के सामने ये हैं 2 बड़ी डिमांड

8वें वेतन आयोग के सामने 2 बड़ी डिमांड हैं। अगर सरकार इन डिमांडों को मान ले तो कर्मचारियों की सैलरी में बेहतर उछाल आ सकता है। अगर 8वां पे कमीशन सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉई यूनियन और पेंशनर बॉडी की मांग मान लेता है, तो पेंशन कैलकुलेशन में बड़े बदलाव आ जाएंगे।

दूसरी तरफ, कई संगठनों ने ओल्ड पेंशन स्कीम यानी OPS को ही फिर से बहाल करने की बात कर दी है। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ यानी BPMS ने सभी गवर्नमेंट कर्मचारियों के लिए OPS को फिर से बहाल करने की मांग की।

जबकि, नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी ने ये मांग की है कि पेंशन आखिरी बेसिक सैलरी के 50% से बढ़ाकर 67% और फैमिली पेंशन को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रख दिया है।

8th Pay Pension से पेंशन कितनी बढ़ सकती है

हर कर्मचारी के मन में सबसे बढ़ा सवाल तो यही है कि हमारा पेंशन और सैलरी कितनी बढ़ेगी। सबसे पहले बता दें कि OPS फ्रेमवर्क के तहत मासिक वेतन की कैलकुलेशन आखिरी सैलरी के 50% या पिछले 10 महीनों के एवरेज में से जो ज्यादा हो, उसके आधार पर की जाती है।

दरअसल, 7वें वेतन आयोग के तहत कम से कम 56 हजार 100 रुपए बेसिक सैलरी पाने वाले लेवल 10 कर्मचारी के हिसाब से देखें तो 50% रेट पर संबंधित बेसिक पेंशन 28,050 रुपये बनती है।

25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

25,000 की मूल पेंशन पर विभिन्न फिटमेंट फैक्टर के अनुमान लगाए गे हैं, जिसकी सूची हम आपको नीचे दे रहे हैं।

फिटमेंट फैक्टरअनुमानित नई पेंशन (रुपए)बढ़ोतरी (रुपए)
250,00025,000
2.2556,25031,250
2.562,50037,500
2.5764,25039,250
375,00050,000
3.587,50062,500

मासिक सैलरी में से पेंशन का कैलकुलेशन कैसे होता है

अगर वेतन आयोग के पेंशन कैलकुलेशन को देखा जाए तो इसका सीधा संबंध बेसिक पे से है। आपकी जितनी भी मौजूदा सैलरी है उसका 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में दिया जाता है। यदि हम 8वें वेतन आयोग के बड़े डिमांड की बात करें जिससे पेंशन में तगड़ी बड़ोतरी हो सकती है वो है फिटमेंट फैक्टर हाइक।

6वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 1.86 था, 7वें वेटन आयोग में बढ़कर ये 2.57 हो गया। इसका फायदा ये हुआ था कि कर्मारियों का बेसिक पे सीधा बढ़कर 7000 रुपए से बढ़कर 18,000 रुपए हो गई थी। ऐसे में अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.83 किए जाने की डिमांड की जा रही है।

अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी होगी। बता दें कि अगर केंद्र सरकार इस प्रस्ताव पर हामी भर देगी तो न्यूनतम बेसिक पे एक झटके में करीब 51,000 रुपए बढ़कर 68,940 रुपए बढ़ जाएगा।

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें