8th Pay Commission: कम फिटमेंट फैक्टर पर भी 1 लाख पार होगी बेसिक सैलरी, 7% इंक्रीमेंट से कैसे बदलेगा वेतन?

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर और सालाना इंक्रीमेंट पर चर्चा, जानें कैसे 10 साल में बेसिक सैलरी 1 लाख रुपये से अधिक हो सकती है। आइए विस्तार से समझते हैं।

8th Pay Commission Latest Update: आठवें केंद्रीय वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों के बीच फिटमेंट फैक्टर के साथ सालाना इंक्रीमेंट बढ़ाने की मांग भी जोर पकड़ रही है। वीडियो में किए गए संभावित कैलकुलेशन के अनुसार यदि किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 29,200 रुपये है और 2.57 फिटमेंट फैक्टर के साथ 3 प्रतिशत सालाना इंक्रीमेंट मिलता है तो शुरुआती बेसिक सैलरी बढ़कर करीब 75,044 रुपये हो सकती है, जो 10 साल बाद एक लाख रुपये से नीचे रह जाती है। वहीं यदि फिटमेंट फैक्टर 2.1 रहे लेकिन सालाना इंक्रीमेंट 7 प्रतिशत कर दिया जाए तो शुरुआती बेसिक सैलरी करीब 61,320 रुपये होगी, लेकिन कंपाउंडिंग के असर से 10 साल बाद यह बढ़कर करीब 1,12,734 रुपये तक पहुंच सकती है।

यदि 2.57 फिटमेंट फैक्टर और 7 प्रतिशत इंक्रीमेंट दोनों लागू हों तो 10 साल बाद बेसिक सैलरी करीब 1,37,965 रुपये तक जा सकती है। बताया गया कि रिटायरमेंट के करीब कर्मचारियों के लिए बड़ा फिटमेंट फैक्टर और युवा कर्मचारियों के लिए अधिक सालाना इंक्रीमेंट ज्यादा लाभकारी हो सकता है। सरकार ने 3 नवंबर 2025 को न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया था जिसे 18 महीने में सिफारिशें सौंपनी हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.