आठवां वेतन आयोग (सोर्स- AI जेनरेटेड इमेज)
बिज़नेस

8th Pay Commission: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 8वें वेतन आयोग में मिल सकता है ₹18 लाख तक का एरियर; किसे फायदा

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग की बैठकों का दौर जारी। 1 जनवरी 2026 से पूर्व प्रभाव की चर्चा। जानें किसे कितना हो सकता है फायदा?

मनोज आर्या

8th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के सैलरी और पेंशन में संशोधन को लेकर आठवें वेतन आयोग की बैठकों का दौर जारी है। अगले साल पहली छमाही में आयोग अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप सकता है। हालांकि, नए वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू होने में एक साल तक का समय लगने का अनुमान है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से पूर्व प्रभाव से लागू किया जा सकता है।

अगर ऐसा होता है और सिफारिशें लागू होने में देरी होती है, तो कर्मचारियों को ऐरियर के रूप में अधिक कमाई की संभावना है। लेवल-8 के कर्मचारियों की की बात करें तो 24 महीने में करीब 18 लाख रुपये का एरियर मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

कर्मचारियों को कैसे मिलेंगे ₹18 लाख?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि लेवल-8 के कर्मचारियों की सैलरी में इतनी बढ़ोतरी कैसे होगी? मान लीजिए लेवल-8 के एक केंद्रीय कर्मचारी का मौजूदा बेसिक पे 47,000 रुपये है और इसे आठवें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाए तो अनुमानित संशोधित बेसिक पे 1,22,332 रुपये होगा। इस तरह से बेसिक पे में करीब 74,732 की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

अगर आठवें वेतन आयोग लागू होने में 24 महीने की देरी मान ली जाए, तो केवल बेसिक पे के अंतर के आधार पर अनुमानित एरियर 74,732 × 24 = 17,93,568 रुपये होगा। ध्यान रहें कि यह किसी कर्मचारी को मिलने वाला तय एरियर नहीं है। यह सिर्फ एक उदाहरण है, जिसमें 24 महीने की देरी और 2.57 फिटमेंट फैक्टर जैसी धारणाएं शामिल हैं।

22-23 अक्टूबर को आयोग की मुंबई में बैठक

आठवें वेतन आयोग की बैठकों का सिलसिला जारी है। कई शहरों में बैठक के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 और 23 अक्टूबर को एक बैठक होने जा रही है। इस मीटिंग में केंद्र सरकार के संगठन, संस्थान, एसोसिएशन और यूनियनों को नए वेतन आयोग के सदस्यों के साथ बातचीत के लिए बुलाया गया है।

वित्त मंत्रालय की ओर से 21 अक्टूबर को जारी एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इंटरेस्टेड स्टेकहोल्डर 10 अक्टूबर 2026 तक तय ऑनलाइन फॉर्म के जरिए अपॉइंटमेंट के लिए अपनी रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं।

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा?

आठवें वेतन आयोग को जनवरी 2025 में नोटिफाई किया गया था और शुरू में इसके 1 जनवरी, 2026 से लागू होने की उम्मीद थी, लेकिन इसके तुरंत लागू होने की उम्मीद कम है। पिछले पे कमीशन को सरकार की मंजूरी और रोलआउट से पहले अपनी रिपोर्ट जमा करने में आम तौर पर दो से तीन साल लगते थे।

इसका मतलब है कि कर्मचारियों को अपनी पे स्लिप में रिवाइज्ड सैलरी दिखने से पहले ज़्यादा इंतज़ार करना पड़ सकता है। अगर इसे पिछली तारीख से लागू किया जाता है, तो योग्य कर्मचारियों को बीच के समय का एरियर मिल सकता है।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग