नीतीश कुमार, (मुख्यमंत्री, बिहार) 
बिहार

10वीं बार सीएम बने नीतीश कुमार के विदेशों में भी चर्चे, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने दी बधाई

Nitish Kumar: वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने कहा कि लोकतांत्रिक इतिहास में यह एक दुर्लभ उपलब्धि है। यह न केवल एक उल्लेखनीय व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण है।

मनोज आर्या

Bihar Chief Minister Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बन गई है। 2025 के विधानसभा चुनाव में एक तरफ जहां बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई तो वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को भी 85 सीटें मिलीं। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ पटना के गांधी मैदान में ली।

मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार को लगातार बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। अब वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसके लिए बधाई दी है।

'यह देश के लिए गौरव की बात'

नीतीश कुमार के लिए कहा गया है कि यह देश के लिए गौरव की बात है कि वर्ष 1947 से लेकर 2025 तक, आप (नीतीश) देश के पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने दस बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। यह भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक अद्वितीय उपलब्धि है। यह असाधारण उपलब्धि आपके अटूट समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और बिहार की जनता का आप पर विश्वास और प्रशंसा को दर्शाती है।

'लोकतांत्रिक इतिहास में एक दुर्लभ उपलब्धि'

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने कहा कि लगातार दस बार राज्य का नेतृत्व करना लोकतांत्रिक इतिहास में एक दुर्लभ उपलब्धि है। यह न केवल एक उल्लेखनीय व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण भी है। शासन, विकास, सामाजिक कल्याण और प्रशासनिक स्थिरता के प्रति आपका यह निरंतर प्रयास लाखों लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने संसूचित किया है कि इस अनुकरणीय और ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में औपचारिक रूप से नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार का नाम अपनी प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में शामिल कर आपको आधिकारिक प्रमाण-पत्र समर्पित करने पर खुद को गौरवान्वित महसूस करेगा।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन क्या है?

बता दें कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन एक अग्रणी वैश्विक संस्था है। यह असाधारण विश्व रिकॉर्डों और उल्लेखनीय समावेशनों को मान्यता देने और पंजीकृत करने के लिए समर्पित है। यह संस्था दुनिया भर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, संस्थानों और ऐतिहासिक स्थलों की उल्लेखनीय उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत और योगदानों का सम्मान करता है।

मुस्लिम छात्रा हिंदू युवक से करती थी प्यार, मेडिकल कॉलेज कैंपस से दिनदहाड़े हुई किडनैप; VIDEO हो रहा वायरल

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

देश में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टॉप पर; कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे एडमिशन? ऐसे जांचें मान्यता

PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई बड़ी मांगें; एक्सप्रेस-वे और परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु