बिहार विधानसभा चुनाव 2025, (कॉन्सेप्ट फोटो)  
बिहार

जिसे लालू ने दी सियासी पहचान, उसे BJP ने सौंपी तेजस्वी को हराने की कमान; राबड़ी को दे चुके हैं मात

Bihar Assembly Elections: राघोपुर क्षेत्र में यादव जाति की आबादी लगभग 31% है। इस यादव बहुल क्षेत्र में राघोपुर और बिदुपुर प्रखंड शामिल हैं। यादवों के अलावा, राजपूत समुदाय की भी अच्छी-खासी आबादी है।

मनोज आर्या

Tejashwi Yadav vs Satish Kumar Yadav: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 18 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची की घोषणा की है, जो 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होने वाले हैं। तीसरी सूची में, भाजपा ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ हाई-प्रोफाइल सीट राघोपुर से सतीश कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

कौन हैं सतीश कुमार यादव?

सतीश कुमार यादव यदुवंशी समुदाय से हैं और उन्होंने लालू यादव की पार्टी राजद से अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआआत की थी। हालांकि, 2005 में वे नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू )में शामिल हो गए थे। सतीश कुमार 2005 में राघोपुर सीट से राबड़ी देवी से चुनाव हार गए थे, लेकिन 2010 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने राबड़ी देवी को 13,06 वोटों के अंतर से हरा दिया। इस चुनाव में उन्हें 64,222 वोट मिले, जबकि राबड़ी देवी को 51,216 वोट ही मिले। हालांकि, 2015 का विधानसभा चुनाव वे तेजस्वी यादव से हार गए।

राघोपुर विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

बिहार के वैशाली जिले में स्थित राघोपुर विधानसभा सीट का राज्य की सियासत में एक अहम इतिहास रहा है, जिसने बिहार को कई मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री दिए हैं। इसे लालू यादव परिवार के गढ़ के रूप में भी जाना जाता है। लालू प्रसाद यादव ने 1995 और 2000 में दो बार यहां से जीत हासिल की, जबकि उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने तीन बार यह सीट जीती। दोनों ने राघोपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। उनके बेटे तेजस्वी यादव ने भी 2015 और 2020 में दो बार यह सीट जीती है और अपने कार्यकाल के दौरान उप-मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया है।

राघोपुर सीट का जातीय समीकरण

राघोपुर क्षेत्र में यादव जाति की आबादी लगभग 31% है। इस यादव बहुल क्षेत्र में राघोपुर और बिदुपुर प्रखंड शामिल हैं। यादवों के अलावा, राजपूत समुदाय की भी अच्छी-खासी आबादी है। इस निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा जनता दल (यूनाइटेड) जैसी प्रमुख पार्टियों के बीच महत्वपूर्ण चुनावी मुकाबला देखा गया है।

भाजपा 101 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

भाजपा ने इससे पहले बिहार चुनाव 2025 के लिए 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। पार्टी ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर सीट से मैदान में उतारा है। मंगलवार को भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से, राज्य मंत्री नितिन नवीन बांकीपुर से और रेणु देवी बेतिया से चुनाव लड़ेंगी। अब, एनडीए सीट बंटवारे में भाजपा को आवंटित सभी 101 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज