तेज प्रताप यादव, फोटो- IANS 
बिहार

बिहार चुनाव में नई नवेली पार्टी के साथ किस्मत आजमाएंगे तेज प्रताप, जल्द करेंगे उम्मीदवारों का ऐलान

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य की सियासत गरमाने लगी है। पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी इसमें अपनी किस्मत आजमाएंगे।

प्रतीक पाण्डेय

Tej Pratap Yadav on Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि उनकी पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। तेज प्रताप ने सोमवार को कहा कि बुधवार को पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी।

मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा, “चुनाव तो होना ही है और हम अपनी जनशक्ति जनता दल की तरफ से इस चुनाव का सामना करेंगे। लड़ाई को लड़ने का काम करेंगे। परसों यानी बुधवार हम लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने उम्मीदवारों का ऐलान करेंगे।” तेज प्रताप ने दावा किया कि उनकी पार्टी जनता को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प देगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और जनशक्ति जनता दल इस बदलाव की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा।

बिहार चुनाव दो चरणों में, 14 नवंबर को आएगा परिणाम

चुनाव आयोग ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। 14 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। सभी राजनीतिक दलों ने आयोग से अपील की थी कि छठ पर्व के बाद चुनाव कराया जाए, ताकि अधिक संख्या में लोग मतदान में शामिल हो सकें।

मेट्रो उद्घाटन पर तेज प्रताप ने साधा निशाना

तेज प्रताप यादव ने पटना मेट्रो के उद्घाटन को लेकर भी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मेट्रो का उद्घाटन हुआ और मीठापुर में जमीन धंस गई। अब सोचिए कैसा मेट्रो होगा। लोग मेट्रो में जाने से पहले ही डरेंगे, कोई उसमें बैठना नहीं चाहेगा।” तेज प्रताप ने कहा कि सरकार को सिर्फ उद्घाटन करने की बजाय गुणवत्ता और सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए, ताकि जनता का विश्वास बढ़े।

2020 के चुनाव का संदर्भ

आपको बताते चलें कि 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे। पहले चरण में 28 अक्टूबर 2020 को 71 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीट और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। मतगणना 10 नवंबर को हुई थी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज