राहुल गांधी, फोटो: सोशल मीडिया 
बिहार

वोटर अधिकार यात्रा: राहुल गांधी 17 अगस्त से शुरु करेंगे बिहार यात्रा, सरकार को घेरने की होगी तैयारी

Voter Adhikaar Yatra: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 अगस्त से चुनावी राज्य बिहार में यात्रा की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस ने इस यात्रा को 'वोटर अधिकार यात्रा' नाम दिया है।

प्रतीक पाण्डेय

Rahul Gandhi Bihar Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी। राहुल गांधी ने कहा कि हम बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई छेड़ रहे हैं। राहुल ने ने युवा, मजदूर, किसान और हर नागरिक से इस यात्रा में शामिल होने की अपील की।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "17 अगस्त से 'वोटर अधिकार यात्रा' के साथ हम बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई छेड़ रहे हैं।" उन्होंने लिखा, "यह सिर्फ एक चुनावी मुद्दा नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र, संविधान और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है।"

सरकार को घेरने की होगी तैयारी

कांग्रेस सांसद ने युवा, मजदूर, किसान और हर नागरिक से इस यात्रा में शामिल होने की अपील की। राहुल गांधी ने लिखा, "हम पूरे देश में स्वच्छ मतदाता सूची बनवाकर ही रहेंगे। युवा, मजदूर, किसान - हर नागरिक, उठो और इस जनांदोलन से जुड़ो।" एक नया नारा गढ़ते हुए राहुल गांधी ने आखिर में लिखा, "अब की बार, वोट चोरों की हार, जनता की जीत, संविधान की जीत।"

सासाराम शहर से शुरू होगा अभियान

बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 17 अगस्त से रोहतास जिले के सासाराम शहर से 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत होगी। यह यात्रा बिहार के 23 जिलों से होकर गुजरेगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजद नेता तेजस्वी यादव और बिहार में गठबंधन के सभी 6 घटक दलों के नेता शामिल होंगे।

क्या होगा वोटर अधिकार यात्रा का रोडमैप

रोहतास से शुरू होने के बाद राहुल गांधी की यह यात्रा 18 अगस्त को औरंगाबाद, 19 अगस्त को गयाजी और नवादा पहुंचेगी और 20 अगस्त को विश्राम होगा। अगले दिन 21 अगस्त को लखीसराय-शेखपुरा से यात्रा दोबारा शुरू होगी, जो 22 अगस्त को मुंगेर और भागलपुर, 23 अगस्त को कटिहार और 24 अगस्त को पूर्णिया और अररिया पहुंचेगी।

इसके बाद 'इंडिया' ब्लॉक के नेता 25 अगस्त को आराम करेंगे और 26 अगस्त को सुपौल से अपनी यात्रा फिर से शुरू करेंगे। वे 27 अगस्त को दरभंगा और मुजफ्फरपुर, 28 अगस्त को सीतामढ़ी और मोतिहारी, 29 अगस्त को बेतिया, गोपालगंज और सीवान, और 30 अगस्त को छपरा और आरा पहुंचेंगे। 31 अगस्त को विश्राम होगा और 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक विशाल रैली के साथ इसका समापन होगा।

आईएएनएस इनपुट के साथ

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील