नवादा में बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी के भिड़ंत, एनडीए उम्मीदवार को ग्रामीणों ने खदेड़ा 
बिहार

नवादा में बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी के भिड़ंत, एनडीए उम्मीदवार को ग्रामीणों ने खदेड़ा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में अररिया के फारबिसगंज में एनडीए और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

अर्पित शुक्ला

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस चरण में बड़ी संख्या में वोटिंग हो रही है। 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर नवादा से सामने आई है। नवादा के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह को मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। यह घटना धुरिया गांव की है, जहां ग्रामीणों ने प्रत्याशी का विरोध करते हुए उन्हें गांव से जाने को कहा।

बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी में झड़प

ग्रामीणों का कहना था कि अनिल सिंह को गांव से कोई समर्थन नहीं है और वे केवल चुनाव के वक्त ही दिखाई देते हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, “मेरे द्वारा तो कुछ कहा नहीं गया, यह लोग मेरे साथ गलत कर रहे हैं।”

अब तक नहीं मिली लिखित शिकायत

फिलहाल, इस प्रकरण में किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत नहीं सौंपी गई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू सिंह और उनके समर्थकों ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प की स्थिति बन गई। झड़प के बाद गांव में तनाव फैल गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

बता दें कि बिहार की राजनीति इस वक्त गरमाई हुई है। वर्तमान एनडीए गठबंधन में भाजपा के 80, जेडीयू के 45, हम (एस) के 4 और दो निर्दलीय विधायक शामिल हैं। इस बार एनडीए के भीतर भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं, चिराग पासवान की LJP (रामविलास) ने 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, हालांकि एक सीट पर उनकी उम्मीदवार सीमा सिंह की दावेदारी रद्द कर दी गई थी। इसके अलावा जीतन राम मांझी की हम (H.A.M) और उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा (RLM), दोनों ही 6-6 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं।

दूसरी ओर, महागठबंधन ने इस बार 243 सीटों पर कुल 254 उम्मीदवार उतारे हैं। इसमें राजद (RJD) ने 143 उम्मीदवार, कांग्रेस ने 61, भाकपा (एम) ने 20, भाकपा ने 9, भाकपा (माले) ने 6, और मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी ने 15 प्रत्याशी उतारे हैं। हालांकि, बाद में मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी ने चुनाव मैदान से नाम वापस ले लिया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा