केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (सौ.सोशल मीडिया) 
बिहार

'सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चली', खगड़िया रैली में अमित शाह ने बोला हमला, राहुल गांधी पर लगाए आरोप

Amit Shah: खगड़िया में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे अमित शाह ने महागठबंधन और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, राहुल अब 'घुसपैठियों को बचाने की यात्रा' निकाल रहे हैं।

पूजा सिंह

Amit Shah Addressed A Rally In Khagaria: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में उतरे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को खगड़िया में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस और महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी की यात्राओं को 'घुसपैठियों को बचाने का अभियान' बताया और कहा कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा से समझौता नहीं करेगी।

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को खगड़िया पहुंचे। यहां एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी की यात्राओं को निशाना बनाते हुए कहा कि वे अब 'घुसपैठियों को बचाने की यात्रा' निकाल रहे हैं, लेकिन देश की जनता सब जानती है।

'घुसपैठियों की रक्षा नहीं कर पाएंगे राहुल'

राहुल गांधी की अगस्त में हुई 'वोट अधिकार यात्रा' का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा, 'राहुल गांधी अब 'घुसपैठियों को बचाओ यात्रा' निकाल रहे हैं। लेकिन न तो वो घुसपैठियों की रक्षा कर पाएंगे, न ही देश की सुरक्षा से समझौता करने वालों को जनता माफ करेगी।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है, जबकि मोदी सरकार देश की सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करती।'

'20 साल में अपराध दर में आई कमी'

अमित शाह ने बिहार में एनडीए सरकार के 20 वर्षों के शासनकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट आई है। उन्होंने कहा, '2005 से अब तक हत्या जैसे गंभीर अपराधों में 20 प्रतिशत की कमी आई है। पहले लोग शाम को घर से निकलने से डरते थे, अब कानून का राज कायम है।' उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'जिनके राज में लूट और अपहरण चरम पर था, आज वही अपराध पर ज्ञान दे रहे हैं। यह तो वहीं बात हुई 'सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चली।'

महागठबंधन पर साधा निशाना

महागठबंधन पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, 'महागठबंधन का भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड है, क्या वे बिहार का विकास कर सकते हैं। केवल नरेंद्र मोदी और नीतीश बाबू, जिन पर एक पैसे के भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है, वे ही बिहार का विकास कर सकते हैं।'

यूपीआई पेमेंट पर फीस का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, गैजेट नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग

PM Narendra Modi Birthday Live: एफिल टावर के सामने मनाया PM मोदी का जन्मदिन, देशभर से मंत्रियों ने दी बधाई

PM Modi Birthday Special: 25 वर्षों की यात्रा के बाद अगला लक्ष्य विकसित भारत 2047, तोड़ते जा रहे कई रिकॉर्ड

Semicon India: सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की ताकत दिखाएगा सेमीकॉन इंडिया, PM नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

Weather Alert: दिल्ली-यूपी से लेकर MP तक 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 Kmph तक चलेंगी हवाएं