प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

भारत की ज़मीन पर आतंकी खेल नहीं चलेगा, बिहार की धरती से गरजे पीएम मोदी

Pm Modi In Gaya: प्रधानमंत्री ने एक बार फिर बिहार की धरती पर आंतकवादियों के खिलाफ जोरदार हुंकार भरा है। उन्होंने जोरदार तरीके से ये संदेश दिया कि आंतकवादी संगठनों को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा।

गीतांजली शर्मा

PM Modi Roared From Gaya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार की धरती पर मौजूद रहे। उन्होंने यहीं से एक बार फिर देश के दुश्मनों को बेखौफ संदेश दिया है। प्रदेश के गयाजी जिले में  रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, भारत में आतंकवादी भेजकर या हमले कराकर कोई बच नहीं सकता है। उदाहरण के तौर पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पहलगाम का बदला लिया, जिसका वादा वह बिहार की धरती से करके गए थे।

उसे पूरा करना उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य था। इसमें कोई शक नहीं कि, ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षानीति की नई लकीर खींच दी है। अब देश में आतंकी भेजकर, हमला करके कोई बच नहीं सकता। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाएं, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके ही दम लेंगी।

बिहार चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य की धरती

इसमें कोई शक नहीं कि प्रदेश वीरों का देश है। यहां चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य का एक लंबा इतिहास रहा है। जब किसी दुश्मन ने भारत को चुनौती दी है, बिहार देश की ढाल बनकर खड़ा हो जाता है। जनता संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, यह बिहार की धरती की ताकत ही है कि, यहां लिया हुआ हर संकल्प कभी खाली नहीं जाता है। इसलिए जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था और निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर मारा गया, मैंने बिहार की धरती से आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी। आज दुनिया देख रही है कि बिहार की धरती से लिया गया वह संकल्प पूरा हो चुका है।

प्रधानमंत्री ने प्रदेश को दी 13,000 करोड़ रुपए की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जनता को याद दिलाते हुए कहा कि, उधर से पाकिस्तान हमारे ऊपर ड्रोन हमले कर रहा था और मिसाइलें दाग रहा था, इधर भारत पाकिस्तान की मिसाइलों को तिनके की तरह बिखेर रहा था। पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई।

इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के गयाजी में लगभग 13,000 करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा