तेजस्वी और राहुल (फोटो-सोशल मीडिया) 
बिहार

राहुल गांधी की यात्रा पर आतंकी खतरा, बिहार में हाई अलर्ट...आतंकवादियों की फोटो जारी

Terror threat on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। बिहार पुलिस ने नेपाल से बिहार के अररिया में घुसपैठ की जानकारी दी है। घुसपैठिए पाकिस्तानी आतंकी हैं।

Saurabh Pal

Bihar News: बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में जोर शोर से चल रही वोट अधिकार यात्रा पर आतंकी खतरे का खुलासा हुआ है। पूरे बिहार में हाई अलर्ट है। पुलिस मुख्यालय ने नेपाल के रास्ते बिहार में एंट्री करने वाले तीन आतंकियों की तस्वीर जारी की है। तीनों आतंकी पाकिस्तानी हैं, इनका कनेक्शन जैश-ए-मोहम्मद से है। आतंकी खतरे की जानकारी मिलते ही यात्रा भी खतरे में आ गई। हालांकि कुछ बदलाव के साथ यात्रा को जारी रखने का फैसला लिया गया है। साथ ही राहुल गांधी की यात्रा में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

बिहार पुलिस से जिन तीन आतंकियों की फोटो जारी की गई है। उनके नाम हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान हैं। हसनैन रावलपिंडी, आदिल उमरकोट और उस्मान बहावलपुर का रहने वाला है। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहद कड़वे दौर से गुजर रहे हैं। हालही में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें सैकड़ों आतंकी मारे गए थे। ऐसे दोबारा आतंकी एक्टिविटी भारत के लिए चिंता का विषय है।

जहां हुई घुसपैठ वहीं चल रही राहुल गांधी की यात्रा

बिहार पुलिस को आशंका है कि आतंकियों ने नेपाल से अररिया जिले में घुसपैठ की। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को खुफिया तंत्र को एक्टिव रखने, इनपुट जुटाने और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने का आदेश जारी किया है। खास बात है कि आतंकी घुसपैठ का मामला ऐसे समय में आया है, जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम बड़े नेता बिहार में SIR और कथित वोट चोरी के खिलाफ वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा नेपाल से सटे मधुबनी और सुपौल से गुजरी है। आगे यात्रा का प्लान सीतामढ़ी और मोतिहारी जिले में है, जो नेपाल से सटे हैं।

संदिग्ध आतंकियों की तस्वीर

अब खुली जीप में नहीं चलेंगे राहुल गांधी

वहीं आतंकी अलर्ट के बाद राहुल गांधी की यात्रा में थोड़ा बदलाव किया गया है। सीतामढ़ी में जिसे कैंप में वे रुके थे। वहां से सीधे जानकी मंदिर पहुंचे। यहां कई जगहों पर स्वागत मंच बनाए गए थे, लेकिन राहुल गांधी कहीं भी नहीं रुके। मंदिर में दर्शन के बाद उनका रोड शो भी था, लेकिन उसे भी कैंसिल कर दिया गया। इससे पहले सभी नेता खुली जीप में खड़े होकर लोगों से मिलते थे, संबोधित करते थे। अब खुली जीप की जगह बंद गाड़ी से चल रहे हैं। राहुल गांधी को 12 बजे मोतिहारी पहुंचना था, लेकिन वो 11 बजे ही पहुंच गए। अब राहुल गांधी बीच कहीं नहीं रुक रहे हैं। इसलिए यात्रा थोड़ी फास्ट हो गई है।

बिहार में बड़ी आतंकी घटना की साजिश!

खबर है कि आतंकी अगस्त महीने में काठमांडू पहुंचे थे। इसके बाद पिछले सप्ताह बिहार में घुसे। खुफिया इनपुट के आधार पर आशंका है कि आतंकी बिहार में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से आए हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर ऐसा है तो आतंकियों का निशान बिहार में राजनेता हो सकते हैं। क्योंकि राज्य में चुनाव है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

Cyclone Arnab: 53 ट्रेने रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं