तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

छात्र आंदोलन पर तेज प्रताप ने लूटी महफिल, तेजस्वी की गैरमौजूदगी बनी मुद्दा, बिहार की राजनीति में नई बहस

Bihar Politics: नीट पेपर लीक आंदोलन के दौरान तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी काफी चर्चा में रही। इस दौरान तेज प्रताप छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे और लगातार आक्रामक तेवर में नजर आए।

अमन मौर्या

Tej Pratap Yadav Supports Student Protest: नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरु हुआ छात्र आंदोलन देखते ही देखते पूरे देश में फैल गया। दिल्ली जैसे ही बिहार में भी यह आंदोलन काफी चर्चा में रहा। राजधानी पटना समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में छात्रों ने पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। इस पूरे आंदोलन के दौरान पूरा विपक्षी दल पूरी तरह से सक्रिय दिखा।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत विपक्ष के अन्य दूसरे नेता संसद से लेकर सड़क पर एक्टिव दिखे। वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कहीं भी नजर नहीं आए।

तेज प्रताप ने छात्रों का किया खिला समर्थन

इसके उलट तेजस्वी के बड़े भाई और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव छात्रों के मुद्दे को लेकर लगातार उनके समर्थन में नजर आए। वे सड़कों पर भी छात्रों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। तेज प्रताप ने इस मौके को लपकते हुए न सिर्फ छात्रों की मांग का खुलकर समर्थन किया, बल्कि सरकार के खिलाफ लगातार आक्रामक तेवर में नजर आए। इस दौरान बिहार पुलिस ने तेज प्रताप यादव को कल शाम को हिरासत में लेकर बेऊर जेल भेज दिया। इसके बाद से वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

तेजस्वी की गैरमौजूदगी बनी मुद्दा

बिहार की राजनीति में विपक्ष का प्रमुख चेहरा तेजस्वी यादव का इस पूरे घटनाक्रम के दौरान गायब और मौन बने रहना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। तेजस्वी यादव इस दौरान विदेश यात्रा पर थे। छात्र आंदोलन के साथ-साथ इस समय बिहार विधानसभा का मानसून सत्र भी चल रहा है। ऐसे में तेजस्वी का बिहार में अनुपस्थित रहना उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के लिए एक मौका जरूर दे दिया।

रविवार को पटना लौटे तेजस्वी

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद रविवार को पटना लौटे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि यदि गिरफ्तार छात्रों को जल्द रिहा नहीं किया गया तो महागठबंधन बड़ा आंदोलन करेगा।

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज

ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास