राजद नेता तेजस्वी यादव। इमेज-सोशल मीडिया 
बिहार

पुराने तेवर में लौटे तेजस्वी यादव...नीट छात्रा के रेप और मौत मामले में नीतीश सरकार पर बोला हमला

Bihar News: नीट छात्रा से रेप और मौत मामले ने बिहार की राजनीति गरमाई है। राजद नेता तेजस्वी और रोहिणी ने नीतीश सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलने के आरोप लगाया।

रंजन कुमार

Bihar NEET Student Rape Case: बिहार की राजधानी पटना में गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा से रेप के बाद मौत की घटना ने तूल पकड़ लिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भ्रष्ट तंत्र एवं मशीनी यंत्र निर्मित डबल इंजन की एनडीए सरकार अत्याचारियों, भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और ब्लात्कारियों का विश्वसनीय उपकरण बन चुकी है। तेजस्वी ने कहा कि वोट खरीदी से बनी बिहार की असंवेदनशील नीतीश सरकार बिहार में नाबालिग बच्चियों, छात्राओं, बेटियों, महिलाओं पर जुल्म ढा रही है। यह सत्ता संपोषित अत्याचार होने से सरकार के कर्ता-धर्ता रौंगटे खड़े करने वाली इन वीभत्स घटनाओं पर मौन धारण कर महात्मा बनने का स्वांग रच रहे हैं।

तेजस्वी ने पोस्ट में लिखा कि मधेपुरा में विधवा से सामूहिक बलात्कार एवं हत्या, खगड़िया में 4 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, पटना में नीट छात्रा के साथ दुष्कर्म, क्रूरतापूर्ण हत्या और सत्ता संरक्षित लीपापोती दर्शाती है। सरकार निर्मम, क्रूर और अमानवीय हो चुकी है।

पीड़ितों का दुख-दर्द बांटना अपराध है क्या?

पटना और खगड़िया में घटना का विरोध पर पुलिस प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर उन्हें जेल भेजती है। दूसरी ओर अपराधियों और बलात्कारियों को मेहमान समझ उन्हें सुरक्षित और सम्मानित करने में दिलों जान से लगी है। भ्रष्ट पुलिस बताए कि पटना और खगड़िया में 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या करने वाले अपराधियों को पकड़ने की मांग पर राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पीट उन पर केस क्यों दर्ज किया? क्या पीड़ितों का दुख-दर्द बांटना और उनके अधिकार के लिए लड़ना अपराध है।

विधि व्यवस्था का निकल चुका है जनाजा

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की विधि-व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। मुख्यमंत्री की चुप्पी आपराधिक है। मशीनरी से बनी सरकार का अत्याचार और शोषण प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सत्ता प्रायोजित एवं सत्ता संरक्षित अपराधी और सरकार में बैठे उनके निर्देशक अपना अत्याचार बंद नहीं करते है तो जनता की लड़ाई कैसे लड़ी जाती है, वह जनता द्वारा दिखाया जाएगा।

कब थमेगा बिहार में बलात्कार?

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-फिर से शर्मसार हुआ बिहार। ऐसे में बिहार की मां-बहन, बेटियों और हम सबकी एक ही गुहार है, क्या मिलेगा हॉस्टल में दरिंदगी की शिकार हुई बेटी के मामले में वाजिब इंसाफ। कब थमेगा अपने बिहार में बलात्कार?

शिल्पी गौतम हत्याकांड पर जवाब बोलें तेजस्वी

जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने तेजस्वी यादव के बयान कहा कि नीट छात्रा की जैसे संदेहास्पद स्थिति में मौत हुई है, वह दुखद है। पीड़ित परिवार के साथ संवेदनाएं हैं। पुलिस की जांच चल रही है। कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं। पोस्टमार्टम के लिए सेकेंड ओपिनियन पटना एम्स से मांगा गया है। जो दोषी होगा, बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई होगी। नीतीश कुमार का शासन है। क्राइम और क्रिमिनल्स के साथ नो कंप्रोमाइज की नीति है। मामले में तेजस्वी यादव बेचैन हो रहे हैं, उनको राजद शासन काल में हुए शिल्पी गौतम हत्याकांड पर बोलना चाहिए।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG