वोटर अधिकार यात्रा में तेजस्वी यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

'डुप्लीकेट सीएम चाहिए या...,' राहुल के सामने तेजस्वी ने खुद को बताया CM फेस, तो हमलावर हो गई BJP

Bihar Assembly Elections: आरा में मतदाता अधिकार यात्रा में तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सरकार नकलची सरकार है। तेजस्वी ने आगे कहा कि सरकार पीछे है। आप ही बताइए, आपको डुप्लीकेट सीएम चाहिए या ओरिजिनल?

अभिषेक सिंह

Tejashwi Yadav News: तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के सामने खुद को सीएम उम्मीदवार के तौर पर पेश किया। उन्होंने शनिवार को आरा में जनता से कहा कि तेजस्वी आगे हैं और सरकार पीछे। साथ ही जनता से यह बी पूछा कि आप ही बताइए, आपको डुप्लीकेट सीएम चाहिए या ओरिजिनल सीएम? इस पर बीजेपी आक्रामक हो गई।

दरअसल, आरा में मतदाता अधिकार यात्रा में तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सरकार नकलची सरकार है। तेजस्वी ने आगे कहा कि सरकार पीछे है। आप ही बताइए, आपको डुप्लीकेट सीएम चाहिए या ओरिजिनल सीएम? जिसको लेकर सियासी बवाल मच गया है।

बीजेपी ने बोला जोरदार हमला

तेजस्वी यादव के इस बयान पर बिहार बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि तेजस्वी मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपने देख रहे हैं। वह खुद को सीएम प्रोजेक्ट कर रहे हैं लेकिन राहुल गांधी उनके नाम पर मुहर नहीं लगा रहे हैं। प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि जब राहुल से तेजस्वी के बारे में सवाल पूछा जाता है तो वह टाल जाते हैं।

और क्या कुछ बोले BJP नेता?

तेजस्वी ने आज यात्रा में अखिलेश यादव को बुलाया ताकि राहुल गांधी पर दबाव बनाया जा सके, लेकिन तब भी राहुल ने तेजस्वी को लेकर कोई घोषणा नहीं की। क्योंकि महागठबंधन को पता है कि तेजस्वी को महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार घोषित करते ही बिहार में महागठबंधन खत्म हो जाएगा, क्योंकि तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। जाँच एजेंसियाँ जाँच कर रही हैं।

'हमारे पास नीतीश कुमार हैं...'

इस दौरान प्रेम रंजन ने एनडीए का ज़िक्र करते हुए कहा कि हमारे पास नीतीश कुमार हैं। वह 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। हम उनके नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। लेकिन महागठबंधन बताए कि उनका मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है?

प्रेम रंजन ने आगे कहा कि आरजेडी बार-बार तेजस्वी को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताती है, लेकिन सहयोगी दल इस पर कुछ नहीं कहते। यहाँ तक कि जब तेजस्वी ने खुद को सीएम प्रोजेक्ट किया है, तब भी सहयोगी दल चुप हैं। तेजस्वी के नाम पर महागठबंधन में आम सहमति नहीं है।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे