तेजस्वी का 'यूनिवर्सल ट्रुथ' कांग्रेस को आएगा रास! RJD नेता के बयान से बढ़ी हलचल, महागठबंधन का सीएम फेस तय? 
बिहार

तेजस्वी का 'यूनिवर्सल ट्रुथ' कांग्रेस को आएगा रास! RJD नेता के बयान से बढ़ी हलचल, महागठबंधन का सीएम फेस तय?

पटना में महागठबंधन की बैठक में तेजस्वी यादव को सीएम उम्मीदवार घोषित किया गया। मनोज झा ने वक्फ संशोधन विधेयक पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया।

अर्पित शुक्ला

नवभारत डेस्क: पटना के आरजेडी दफ्तर में हुई महागठबंधन की मीटिंग में भले ही गुरुवार को सीएम फेस के नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, बैठक में शिरकत कर चुके आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री फेस बता रहे हैं। दरअसल पटना में जब आरजेडी सांसद मनोज झा से ये पूछा गया कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री फेस कौन होगा इस पर से संशय कब हटेगा? तब इस सवाल पर मनोज झा ने कहा कि जैसे पूर्व से सूर्य का उगना यूनिवर्सल ट्रुथ है वैसे ही तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री फेस होना सत्य है।

वहीं सांसद मनोज झा ने आगे कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर सर्वोच्च अदालत के निर्णय का आरजेडी स्वागत करता है। इस दौरान मनोज झा ने कहा कि वक्फ विधायक को लेकर बीमार रहने के बावजूद लालू प्रसाद यादव अस्पताल से पूरी नजर बनाए हुए थे। विपक्ष के पास दोनों सदनों में अच्छी संख्या नहीं थी। दोनों सदनों में मुसलमान की संख्या कम होने के बाद जो विपक्ष के पास अच्छी संख्या थी।

100-200 साल पुरानी

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही थी 10 प्रमुख आवेदन में एक राष्ट्रीय जनता दल का आवेदन था। मनोज झा ने आगे कहा कि वक्फ बोर्ड तथा वक्फ काउंसिल को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से स्पष्ट निर्देश दे दिया गया। वक्फ की जमीन 100-200 पुरानी है इसका कागज कहां से लाया जाएगा।

मनोज झा ने आगे कहा कि भाजपा को बहुत सारे दोस्त हैं जिनके नाम लेने की जरूरत नहीं है, हो सकता है कि उसको फायदा पहुंचाने के लिए ये सब किया जा रहा है। मनोज झा ने आगे कहा कि बहुमत का मतलब बुलडोजर करना होता है। बहुमत का मतलब होता है सुबह को एक कॉम को हासिये पर लेके जाना नहीं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा