तेजस्वी यादव और लालू यादव , (फाइल फोटो) 
बिहार

RJD में अब खत्म होगा लालू युग! तेजस्वी की होने जा रही ताजपोशी, जानिए कब होगा यह फैसला?

Tejashwi Yadav News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राजनीति में एक बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पार्टी जल्द ही अपने नेतृत्व ढांचे में अहम फैसला ले सकती है।

अर्पित शुक्ला

Bihar Politics: राजद के नेता तेजस्वी यादव के पटना वापस लौटने के बाद पार्टी में बैठकों का दौर जारी है। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार को लेकर मंथन किया जा रहा है। इस बीच, पार्टी ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। ‎बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं, जिसमें कई लोगों को नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।

कहा तो यहां तक जा रहा है कि बैठक में राजद के प्रमुख लालू यादव के स्वास्थ्य को देखते हुए तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। हालांकि पार्टी के नेता इसे लेकर खुलकर नहीं बोल रहे हैं। ‎बैठक में विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने वाले नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करने को लेकर सहमति बनाए जाने की संभावना है।

जदयू ने कसा तंज

इधर, राजद के ताबड़तोड़ बैठकों को लेकर जदयू ने तंज कसा है। जदयू नेता अभिषेक झा ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने पर कहा कि विपक्ष के नेता अपनी भूमिका को नहीं समझते हैं। चुनाव में हार-जीत लगी रहती है और यही लोकतंत्र की खूबसूरती है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि होना तो यह चाहिए था कि वे सकारात्मक विपक्ष के रूप में सरकार की नीतियों में जो कमियां उन्हें दिखती, जनता की आवाज बनकर वे उसे बुलंद करते, लेकिन वे तो घूमने बाहर चले गए। उन्होंने इस दौरान यह भी दावा किया कि राजद के कई विधायक एनडीए के संपर्क में हैं। ‎

उल्लेखनीय है कि शनिवार को तेजस्वी यादव ने राजद के विधायकों, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों सहित अन्य नेताओं के साथ बैठक की थी, जबकि शुक्रवार को उन्होंने सांसदों के साथ मंत्रणा की थी। ‎बता दें कि राजद नेता जल्द ही बिहार की यात्रा पर भी निकलने वाले हैं। ‎ ‎-एजेंसी इनपुट के साथ

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान