शकुनी चौधरी और तजस्वी यादव (फोटो-सोशल मीडिया) 
बिहार

VIDEO : मोदी को धरती में गाड़ देंगे, तेजस्वी ने बताए सम्राट चौधरी के पिता का सच

Bihar Politics: बिहार में चुनावी गरमा-गरमी के बीच तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को अलग अंदाज में जवाब दिया है। यादव ने शकुनी चौधरी का एक वीडियो निकाला है, जिसमें शकुनी पीएम को धरती में गाड़ने को कह रहे हैं।

Saurabh Pal

Tejashwi Yadav VS Samrat Choudhary: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। इस बीच सदन में राजद और भाजपा में भिड़ंत हो गई। सदन के अंदर कथित तौर पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव पर विवादित टिप्पणी की। वहीं तेजस्वी यादव ने भाजपा नेताओं पर मां-बहन की गाली देने का आरोप लगाया। सदन के अंदर हंगामे के बाद बाहर भी गहमा गहमी का माहौल रहा। दोनों पार्टियों के विधायक उलझते हुए नजर आए।

इस हंगामे की शुरुवात बीते रोज ही गई थी, जब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने विधानसभा में कहा था कि ये सदन किसी के बाप का नहीं है। इसके बाद दूसरे दिन विवाद और बढ़ गया। वहीं आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का जवाब उनके पिता शकुनी चौधरी के एक वीडियो से दिया है।

चौधरी के सम्मानित पिता बाप नहीं कहूंगा, तेजस्वी का तंज

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर शकुनी चौधरी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो तब का है जब शकुनी चौधरी और सम्राट चौधरी राजद में थे। वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने कटाक्ष करते हुए लिखा कि "बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के सम्मानित पिता जी (बाप नहीं कहूँगा) आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बिहार की धरती में गाड़ने की धमकी दे रहे हैं।"

वीडियो में क्या बोले शकुनी चौधरी?

इस वीडियो में जनसभा को संबोधित करते हुए शकुनी चौधरी कह रहे हैं कि बिहार की जनता से कहना चाहता हूं, तमाम वर्गों से कहना चाहता हूं। आपकी ताकत केवल नरेंद्र मोदी के खिलाफ हो जाए। नरेंद्र मोदी को भागलपुर की धऱती में गाड़ देंगे। कहीं बाहर नहीं निकलने देंगे। देखें वीडियो

SIR पर चर्चा के दौरान बिहार विधानसभा में तोड़ा माइक

यह पूरा विवाद बिहार विधानसभा में एसआईआर पर चर्चा के दौरान खड़ा हुआ। तेजस्वी यादव के मुताबिक एसआईआर पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक संजय कुमार ने गुस्से में आकर सदन का माइक तोड़ दिया। संजय के माइक तोड़ने को बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संजय कुमार पर गाली गलौज करने का आरोप भी लगाया। तेजस्वी ने कहा कि सदन में भाजपा विधायकों ने ना सिर्फ उन्हें बल्कि उनके माता-पिता और बहन को भी कई अपशब्द कहे।

Rajasthan Panchayat Result LIVE: राजस्थान में बीजेपी की फैन फॉलोइंग को झटका, कई जगहों पर कांग्रेस की बढ़त

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा