तेजस्वी यादव के साथ शांतनु यादव (सौ. सोशल मीडिया) 
बिहार

'राजनीति में झाल बजाने नहीं आए...', लालू और तेजस्वी पर भड़के शांतनु, मधेपुरा में होगा सियासी 'खेल'!

Shantanu Yadav: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के बेटे शांतनु यादव ने तेजस्वी यादव और लालू यादव पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 'राजनीति में झाल बजाने नहीं आए हैं।'

पूजा सिंह

RJD Accused Of Breaking Promises: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन महागठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर असंतोष अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में अपनी पार्टी जननायक जनता दल (JJD) का विलय करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के बेटे शांतनु यादव ने तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया हैं।

शांतनु यादव ने कहा कि उनके पिता ने जननायक जनता दल का राजद में विलय इस भरोसे पर किया था कि उन्हें मधेपुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा। लेकिन वादे के बावजूद अब टिकट किसी और को दे दिया गया। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'हम राजनीति में झाल बजाने नहीं आए हैं, पिता की विरासत को आगे बढ़ाने आए हैं।'

शांतनु यादव ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

शांतनु यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा कि, मेरा विरोध सिर्फ आवाज उठाना नहीं, बल्कि जिंदा होने और अपने हक के लिए डटे रहने का सबूत है। उन्होंने आगे कहा कि 'मेरे पिता ने राजद (RJD) में अपनी पार्टी मर्ज की थी। उस समय वादा किया गया था कि मुझे मधेपुरा से लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। लेकिन बाद में लालू यादव और तेजस्वी ने कहा कि आप विधानसभा चुनाव लड़िए। हमने उन्हें अभिभावक मानते हुए सहमति दे दी। अब आखिरी वक्त में टिकट किसी और को दे दिया गया।'

शांतनु  मधेपुरा सीट से टिकट न मिलने से हैं नाराज

शांतनु यादव ने संकेत दिया है कि वे अब अपने समर्थकों और क्षेत्र की जनता से चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शांतनु यादव का यह बयान महागठबंधन, खासकर मधेपुरा सीट पर राजद के समीकरणों को झटका दे सकता है। यह इलाका यादव राजनीति का गढ़ माना जाता है, जहां शरद यादव ने कई बार सांसद रहकर मजबूत जनाधार बनाया था।

कांग्रेस नेता ने शांतनु का किया समर्थन

कांग्रेस नेता और उनकी बहन सुभाषिनी शरद यादव ने शांतनु यादव के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है।  उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'जो अपने खून के नहीं हुए, वो दूसरों के क्या सगे होंगे। जो अपने ही परिवार के वफादार नहीं, वो किसी और के लिए कैसे भरोसेमंद हो सकते हैं?

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात