हेलीपैड के अंदर घुसा बैल(Image- Screen Capture/Social Media) 
बिहार

बेगूसराय में CM नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड के अंदर घुसा बैल, पुलिस वालों ने भागकर बचाई जान, देखें VIDEO

Nitish Kumar Security Lapse: गूसराय जिले में सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था में चूक देखने को मिली। दरअसल, जिले में सीएम के लिए बने हेलीपैड पर अचानक बैल पहुंच गया।

अर्पित शुक्ला

Bihar News: आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का अंतिम दिन है। इस क्रम में वह आज बेगूसराय और शेखपुरा जिलों का दौरा करेंगे। हालांकि यात्रा शुरू होने से पहले ही बेगूसराय में सुरक्षा व्यवस्था में चूक देखने को मिली।

दरअसल, सीएम के आगमन के लिए बनाए गए हेलीपैड पर अचानक एक बैल पहुंच गया। बैल को देखकर वहां तैनात पुलिसकर्मी इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि बैल तेजी से दौड़ते हुए हेलीपैड तक आ गया था, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़े सुरक्षाकर्मी

जान बचाने के लिए कुछ पुलिसकर्मी पास में खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़ गए, जबकि कई जवान इधर-उधर भागते नजर आए। बाद में बैल को हेलीपैड से बाहर निकालने के लिए पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियों की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद उसे वहां से हटाया जा सका।

बेगूसराय को मिलेंगे करोड़ों के प्रोजेक्ट

समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में आज सीएम नीतीश कुमार बेगूसराय जिले को बड़ी सौगात देंगे। जानकारी के मुताबिक, वह यहां 109 करोड़ रुपये की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 165 करोड़ रुपये की लागत वाली 211 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की जाएगी।

शेखपुरा का भी करेंगे दौरा

बेगूसराय के बाद मुख्यमंत्री शेखपुरा जिले पहुंचेंगे। यहां वह 144 करोड़ रुपये की लागत वाली 120 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और करीब 62 करोड़ रुपये की लागत से 196 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे सकते हैं। इस यात्रा में उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले हैं। राज्यसबा चुनाव में उन्होंने नामांकन दाखिल किया है और खुद राज्य सभा जाने की इच्छा जताई थी।

AQIS Terror Module: आजमगढ़ के नबील के बाद अब कोयंबटूर से भी आतंकी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाई UP ATS

1 लाख की बाइक पर 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में पुलिस के हत्थे चढ़ी 113 पेंडिंग चालान वाली बाइक

DU में वोटिंग से पहले नॉर्थ कैंपस में हिंसक झड़प, एक छात्र घायल, सुरक्षा में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

PM Modi Birthday: इन योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी, जानिए आम आदमी को क्या मिला

UPI फीस को लेकर सियासत तेज, राहुल ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर सरकार को लताड़ा, बोले- ट्रंप के सामने झुके PM