लालू यादव और रोहिणी आचार्य (सौजन्य सोशल मीडिया) 
बिहार

'गंदी सोच रखने वालों...', किडनी दान पर उठे सवालों पर भड़कीं रोहिणी, विरोधियों को दिया करार जवाब

Rohini Acharya: लालू यादव की बेटी रोहिणा आचार्य का एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। पिता को किडनी ना देने के अफवाहों को लेकर विरोधियों पर बरसीं हैं।

पूजा सिंह

RJD Leader Rohini Acharya: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव के परिवार में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लालू यादव की बड़ी बेटी रोहिणा आचार्य के एक और सोशल मीडिया पोस्ट ने बिहार में सियासी उबाल ला दिया है। रोहिणा आचार्य ने उन लोगों पर कड़ प्रहार किया है, जो उनके पिता को किडनी देने के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।

रोहिणा आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'मेरी खुली चुनौती है सभी गंदी सोच रखने वालों और ऐसे लोगों को शह दे रहे तमाम लोगों को कि कोई अगर ये साबित कर दे कि मैंने अपने या किसी और के लिए भी कभी कुछ व कोई मांग "किसी" के पास रखी और अपने आदरणीय पिता को मेरे द्वारा अपनी किडनी दिया जाना झूठ है, तो राजनीतिक व सार्वजनिक जीवन से खुद को अलग कर लूंगी'

अफवाह फैलाने वालों पर बरसीं रोहिणी

आगे रोहिणी ने लिखा, दोषारोपण करने वाले अगर अपना झूठ दुष्प्रचार साबित नहीं कर सके, तो उनमें भी इतना साहस होना चाहिए कि वो सब के सब 'जिस किसी' के भी कहने पर ऐसा कर- कह रहे हैं उसके साथ सार्वजनिक तौर पर मुझसे और देश की हर मां - बहन-बेटी से ये कहते हुए माफी मांगें कि 'भविष्य में वो कभी किसी मां-बहन-बेटी के बारे में कोई अपमानजनक और झूठी बात नहीं कहेंगे और फैलाएंगे।

पुरानी वीडियो हुआ वायरल

रोहिणी ने एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो मास्क लगाए हुए स्ट्रेचर पर लेटी हैं। जिसमें लिखा है कि, 'जो जान हथेली पर रखते हुए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने का जज्बा रखते हैं, बेखौफी–बेबाकी–खुद्दारी तो उनके लहू में बहती है।’

परिवार के सभी लोगों को किया था अनफॉलो

बता दें कि, हाल ही में रोहिणी ने सोशल मीडिया पर 'स्वाभिमान' को लेकर पोस्ट किया था। जिसके बाद से लालू परिवार में चल रहा कलह खुलकर सामने आ गया था। साथ ही उन्होंने यादव परिवार के सभी लोगों को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया था, जिसको लेकर भी कई तरह की बातें की जा रही थीं। मामला बढ़ने के बाद रोहिणी ने अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया था।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा