'डबल इंजन की सरकार ने बिहार को सिर्फ ठगा...', तेजस्वी यादव ने बोला हमला, किए तीन बड़े ऐलान 
बिहार

'डबल इंजन की सरकार ने बिहार को सिर्फ ठगा...', तेजस्वी यादव ने बोला हमला, किए तीन बड़े ऐलान

Tejashwi Yadav ने डबल इंजन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और पलायन की समस्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार सिर्फ वादे कर रही है।

पूजा सिंह

Tejashwi Yadav Targeted The Bihar Government: पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता मौजूदा सरकार की नीतियों और कामकाज से बेहद नाखुश है। राज्य में भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और पलायन की समस्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार सिर्फ दावे कर रही है, जमीनी सुधार नहीं दिख रहे। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की अर्थव्यवस्था बदहाल है और युवाओं को रोजगार देने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा, 'डबल इंजन सरकार ने बिहार को सिर्फ ठगा है, न विकास हुआ, न उद्योग लगे, न ही युवाओं को नौकरी मिली।' इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों (महिला स्वयं सहायता समूहों) के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनी तो दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा और 30,000 मासिक वेतन मिलेगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि दीदियों के लिए लिए गए कर्ज पर ब्याज माफ किया जाएगा और अगले दो वर्षों तक ब्याज-मुक्त ऋण उपलब्ध रहेगा।

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख