बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के साथ आरसीपी सिंह, (सोर्स- X/@RCP_Singh) 
बिहार

नो एंट्री का बोर्ड हटा! नीतीश कुमार के घर पहुंचे आरसीपी सिंह; जदयू में वापसी की अटकलें तेज

RCP Singh May Join JDU: नीतीश कुमार के साथ मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में आरसीपी सिंह ने कहा कि मिलने के बाद नीतीश कुमार खुश नजर आए। मेरा जो बैकग्राउंड रहा है वह पूर्व सीएम का भी रहा है।

मनोज आर्या

RCP Singh Meets Nitish Kumar: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज शनिवार को राजधानी पटना में जदयू के अध्यक्ष और पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। पटना के 7 सर्कुलर रोड स्थित नीतीश कुमार के आवास पर अन्य नेताओं के मौजूदगी के बीच दोनों नेता एक-दूसरे से मिले। इस मुलाकात की तस्वीर आरसीपी सिंह ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ,जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद, हमारे नेता आदरणीय नीतीश बाबू से भेंट हुई। उनसे बात चीत हुई। मुलाकात बहुत आत्मीय रही।

गौरतबल है कि आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के बेहद खास नेताओं में से एक थे। हालांकि, जदयू की ओर से केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बावजूद भी उन्होंने अपने नेता और पार्टी को बड़ा झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

संजय झा और ललन सिंह की व्यवस्था में खलल

आरसीपी सिंह का अचानक 7 सर्कुलर रोड़ पहुंचना नीतीश की माफी के तौर पर भी देखा जा रहा है। बिहार की सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि आरसीपी सिंह एक बार फिर जदयू में वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो पार्टी के भीतर संजय झा और ललन सिंह द्वारा बनाई गई व्यवस्था में उथल-पुथल देखने को मिल सकता है। जदूय में आरसीपी सिंह की वापसी होती है तो यह नीतीश कुमार के बदलते मन और मिजाज का संकेत होगा।

जदयू में वापसी की चाहत पर कई सवाल

आरसीपी सिंह ने इसे आत्मीय मुलाकात बताकर फोटो शेयर किया है। हालांकि, बाहर जब मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की तब उन्होंने मीडिया से बिना बात किए चलते बने। यह इस बात का साफ संकेत माना जा रहा है कि अगर वह जदयू में वापसी करना चाहते हैं तो अभी इसमें अभी कई समस्याओं को सुलझाने की जरूरत है, जो कि एक समय के बाद ही हो सकेगा। आरसीपी सिंह 7 सर्कुलर रोड में करीब बीस मिनट तक रुके।

नीतीश कुमार पर आरसीपी सिंह का बयान

पटना में नीतीश कुमार के साथ मुलाकात के बाद एक निजि टीवी चैनल से बातचीत में आरसीपी सिंह ने कहा कि मिलने के बाद नीतीश कुमार खुश नजर आए। मेरा जो बैकग्राउंड रहा है वह नीतीश कुमार से मिलता- जुलता है। वे हम सभी के नेता हैं। राजनीति करना है तो हम लोगों को साथ रहना चाहिए। पार्टी में अक्सर बड़े और छोटे के बीच कुछ-कुछ होता रहता है। लेकिन, समय एक जैसा नहीं रहता।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज