ललन सिंह (Image- Social Media) 
बिहार

'तेजस्वी यादव चुनाव में फर्जीवाड़ा चाहते हैं', ललन सिंह का RJD नेता पर सनसनीखेज आरोप

Bihar Politics: ललन सिंह ने एसआईआर के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वे चुनाव में फर्जीवाड़ा चाहते हैं।

अर्पित शुक्ला

Tejashwi Yadav: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने एसआईआर के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वे चुनाव में फर्जीवाड़ा चाहते हैं और उनके इस फर्जीवाड़े को पूरे देश ने देखा है। राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा मतदाता सूची से अपना नाम गायब होने के दावे पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने निशाना साधा।

उन्होंने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "तेजस्वी यादव फर्जीवाड़ा चाहते हैं और देश ने ये देखा है। वे गलत मतदाता पहचान पत्र संख्या डालकर अपना नाम खोज रहे हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें सही मतदाता पहचान पत्र संख्या बताई है। अब उनको (तेजस्वी) चुनाव आयोग को इसके बारे में जानकारी देनी चाहिए, ताकि सही ईपिक नंबर की जांच हो सके। लोकतंत्र जनता के डर से चलता है, जिसे उन्होंने खो दिया है।"

हां भी फर्जी मतदाता होंगे, वहां ऐसा ही होगा

उन्होंने आगे कहा, "जहां भी फर्जी मतदाता होंगे, वहां ऐसा ही होगा। उन्हें बस अवैध मतदाता चाहिए, चुनाव आयोग इसकी इजाजत नहीं दे सकता। दुनिया में कौन सा ऐसा देश है, जो ये कहता हो कि अगर कोई उस देश का नागरिक नहीं है तो वह भी वोट डाल सकता है। हर देश कहता है कि मेरे देश का नागरिक ही यहां का मतदाता होगा। चुनाव आयोग यही कह रहा है कि अगर आप इस देश के नागरिक हैं तो इसका प्रमाण दीजिए। उन्होंने इसके लिए 11 विकल्प भी दिए हैं। लोकतंत्र लोकलाज से चलता है और इन्होंने ये खो दिया है।"

तेजस्वी यादव ने किया था दावा

बता दें कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची से उनका नाम गायब है।  तेजस्वी यादव के दावे पर इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) ने रविवार को जवाब दिया। उन्होंने ईपिक नंबर भी जारी किया। उन्होंने बताया कि तेजस्वी का नाम 181-दीघा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 204 की मतदाता सूची में क्रम संख्या 416 पर दर्ज है।

नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम के खिलाफ दो-दो निर्वाचन कार्ड रखने के मामले में FIR दर्ज हुई है। यादव के खिलाफ पटना के वकील राजीव रंजन ने दीधा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने दो निर्वाचन कार्ड रखने के मामले में जांच की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज