नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल मोदी-शाह के हाथ में...बिहार में गरजे राहुल, कहा- BJP ने दबा रखा है 
बिहार

नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल मोदी-शाह के हाथ में...बिहार में गरजे राहुल, कहा- BJP ने दबा रखा है

Rahul GAndhi Aurangabad Railly: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- बिहार में अब कभी भी नीतीश कुमार की सरकार नहीं बनेगी, क्योंकि बीजेपी ने उन्हें कैप्चर कर रखा है।

अर्पित शुक्ला

Rahul Gandhi in Bihar: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज औरंगाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बिहार में शिक्षा व्यवस्था की हालत बदतर बताते हुए कहा कि पहले दुनिया भर के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय आते थे, आज यहां के बच्चे पढ़ने विदेश जाते हैं। यह बिहार का इतिहास है। बिहार सरकार आपकी मदद नहीं करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि आज बिहार के लोग जहां भी जाते हैं, वहां मजदूरी करते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उन्होंने युवाओं को मजदूर बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डेटा सस्ते होने वाले बयान को लेकर कहा कि आज डेटा नहीं, रोजगार जरूरी है।

रोजगार की बात नहीं

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि आप रील्स बनाओ, लेकिन पेपर चोरी, रोजगार की बात नहीं पूछो। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को नया नशा दिया जा रहा है। जैसे ड्रग्स होती हैं, शराब होती है, वैसे ही यह 21वीं सदी का नशा है कि आप 24 घंटे रील्स देखते जाओ। पीएम को जवाब देना चाहिए कि पेपर लीक कब बंद होगा, अच्छे अस्पताल कब खुलेंगे। कांग्रेस के नेता ने कहा कि बिहार के मरीज इलाज कराने दिल्ली जाते हैं। उन्होंने सेना में अग्निवीर को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सेना में भी लोगों का रास्ता बंद कर दिया। सरकारी कंपनियों का निजीकरण कर दिया गया। अब बिहार में पेपर लीक हो रहा है। यहां पढ़ने का कोई मतलब नहीं है।

नीतीश कुमार को पूरा कंट्रोल कर रखा

राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "नीतीश कुमार की सरकार ही नहीं है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल है। भाजपा ने नीतीश कुमार को पूरा कंट्रोल कर रखा है, दबा के पकड़ रखा है। नीतीश कुमार की सरकार अब बिहार में कभी नहीं बन सकती... ये लोग वोट चोरी की कोशिश करेंगे आपको सतर्क रहना है, मतदान केंद्रों पर ध्यान से रहना है। ये फिर से वोट चोरी करने की कोशिश करेंगे और हमारे कार्यकर्ता और बिहार की जनता इन्हें रोकेगी।"

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की जो सरकार बनेगी, वह बिहार के लोगों की सरकार होगी। अति पिछड़ों के आरक्षण के लिए विशेष मैनिफेस्टो बनाया है। उन्होंने वोट चोरी की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा जानती है कि यहां वे जीत नहीं सकते हैं। वोट चोरी का मतलब अधिकार समाप्त करना है।

उन्होंने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि बिहार में रोजगार मिले। हमारी कोशिश है कि सभी मोबाइल फोन के पीछे 'मेड इन बिहार' लिखा रहे। हम सब को लेकर चलना चाहते हैं। हम मोहब्बत की दुकान चाहते हैं जबकि ये लोग नफरत फैलाना चाहते है। -एजेंसी इनपुट के साथ

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन