राबड़ी और सीबीआई। 
बिहार

राबड़ी देवी की मांग और CBI को कोर्ट ने थमा दिया नोटिस, IRCTC घोटाला केस का बदला रुख

Rabri Devi: आईआरसीटीसी घोटाले में नया मोड़ आया है। आरोपी राबड़ी देवी की मांग पर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर दिया है।

रंजन कुमार

Rabri Devi IRCTC corruption Case: दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) होटल भ्रष्टाचार मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर से दायर स्थानांतरण याचिका पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को नोटिस जारी कर दिया है। कोर्ट ने सीबीआई को इस याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 दिसंबर को होगी।

राबड़ी अपने पति लालू प्रसाद, बेटे तेजस्वी यादव और अन्य के साथ मामले में मुकदमे का सामना कर रहीं। वह इन मामले को अन्य न्यायाधीश को स्थानांतरित करने की मांग कर रहीं, क्योंकि मामला फिलहाल अभियोजन पक्ष के गवाहों की सुनवाई के चरण में है। उनके वकील ने ईडी मामले के स्थानांतरण के लिए अलग याचिका दायर करने की बात कही है।

राबड़ी की याचिका और कोर्ट का आदेश

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी होटल भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी द्वारा दायर स्थानांतरण याचिका पर सुनवाई की। राबड़ी ने अनुरोध किया था कि उनके खिलाफ चल रहे मामले को अन्य न्यायाधीश को स्थानांतरित किया जाए। कोर्ट ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को निर्देश दिया कि वह इस स्थानांतरण आवेदन पर जवाब दाखिल करे। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 6 दिसंबर की तारीख तय की है। इस दिन CBI का जवाब सुनने के बाद कोर्ट याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा।

क्या है मामला?

IRCTC होटल भ्रष्टाचार मामला 2004-2009 के बीच का है। तब लालू प्रसाद केंद्रीय रेल मंत्री थे। आरोप है कि उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए रांची और पुरी स्थित IRCTC के दो होटलों के रखरखाव का ठेका निजी कंपनी को दिलवाने के बदले पटना में प्रमुख भूखंड रिश्वत के तौर पर लिया। CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) दोनों मामले की जांच कर रहे हैं। मामले में लालू प्रसाद, राबड़ी, तेजस्वी समेत कई आरोपी हैं। उन पर भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं।

यह भी पढ़ें:

IRCTC होटल भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी और बेटे तेजस्वी मुख्य आरोपी हैं। CBI और ED ने मामले में चार्जशीट दायर की है। राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप है कि उन्होंने लालू के रेल मंत्री रहते हुए किए गए भ्रष्टाचार से अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की। मामले में परिवार पर करोड़ों के लेन-देन और बेनामी संपत्तियों के अधिग्रहण का आरोप है। यह मामला लालू परिवार के लिए बड़ी कानूनी चुनौती बना है।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा