राहुल, प्रियंका व केसी वेणुगोपाल (फोटो-सोशल मीडिया) 
बिहार

'भैंस चुराने का आरोप लगाकर चोरी कर लिए वोट', बिहार में प्रधानमंत्री पर प्रियंका गांधी का प्रहार

Priyanka Gandhi: बिहार में वोट अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भैंस चोरी का आरोप लगाकर वोट चोरी कर रहे पीएम मोदी।

Saurabh Pal

Priyanka Gandhi in Bihar: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को अपने भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ ‘वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल पर ‘‘भैंस चुराने'' का आरोप लगाया था, लेकिन अब उन्होंने तो वोट ही चुरा लिए। उन्होंने यह दावा भी किया कि जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा देश भर में ‘वोट चोरी' की साजिशें रच रही है।

कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि गरीब जनता का एक भी वोट चोरी नहीं होने दिया जाएगा। केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी सुपौल से ‘वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुईं। प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और विपक्षी ‘इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन के कुछ अन्य नेताओं के साथ एक खुली एसयूवी में सवार थीं।

भैंस तो छोड़ों, उन्होंने आपके वोट चुरा लिएः प्रियंका गांधी

इस यात्रा के दौरान कई स्थानों पर लोग प्रियंका का स्वागत करने के लिए कतारबद्ध खड़े थे। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं ने हाथ हिलाकर उत्साही भीड़ का अभिवादन किया। प्रियंका गांधी ने मधुबनी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मोदी जी ने लोकसभा चुनाव के समय कहा था कि कांग्रेस वाले भैंस चुरा लेंगे...भैंस तो छोड़ो, उन्होंने आपके वोट चुरा लिए।'' उन्होंने कहा कि वोट लोकतंत्र का सबसे कीमती अधिकार है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इन्होंने रोजगार चोरी किए हैं।

भाजपा ने खो दिया जनता का विश्वासः गांधी

वायनाड सांसद ने कहा कि आपके साथ हर स्तर पर चोरी हो रही है। अगर वोट चोरी हो गया तो आपकी पहचान नहीं रह जाएगी। यह आपकी नागरिकता का आधार है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आप सावधान हो जाइए। अपने अधिकार की चोरी मत होने दीजिए। उन्होंने इस सभा में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाया। इससे पहले, गांधी ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा देश भर में वोट चोरी की साजिशें रच रही है।

'हर मोर्चे पर फेल हुई बिहार सरकार'

प्रियंका ने कहा बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, आर्थिक संकट समेत हर मोर्चे पर नाकाम भाजपा-जद (यू) सरकार जनता का वोट चुरा कर सत्ता में बने रहना चाहती है। लाखों गरीब और वंचित नागरिकों से वोट का अधिकार छीना जा रहा है।'' उन्होंने कहा, ‘‘संविधान ने हर एक भारतीय को वोट का अधिकार दिया है। यह अधिकार कोई भी ताकत छीन नहीं सकती। गरीब जनता का एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे। जय संविधान।-एजेंसी इनपुट के साथ

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान