प्रशांत किशोर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

प्रशांत किशोर ने जनसुराज को दिया 98 करोड़ चंदा, 3 साल में कमाए इतने करोड़...कि सुनकर उड़ जाएंगे होश

Prashant Kishor Income: प्रशांत किशोर ने बताया कि उन्होंने जन सुराज पार्टी को अपने खाते से 98 करोड़ रूपये से अधिक का दान दिया है। सांसद संजय जायसवाल उनकी और पार्टी के फंडिंग के स्रोत पर सवाल उठाए थे।

अभिषेक सिंह

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी आय और फंडिंग को लेकर सार्वजनिक रूप से सवालों के जवाब दिए हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल ने हाल ही में प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी के फंडिंग के स्रोत पर सवाल उठाए थे। इसके बाद, प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पिछले तीन वर्षों में विभिन्न दलों के नेताओं को सलाह देकर 241 करोड़ रुपये कमाए हैं।

पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, प्रशांत किशोर ने बताया कि उन्होंने जन सुराज पार्टी को अपने खाते से 98 करोड़ रूपये से अधिक का दान दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस आय पर उन्होंने लगभग 31 करोड़ रुपये जीएसटी और 20 करोड़ रुपये आयकर के रूप में खर्च किए हैं।

प्रशांत किशोर ने कसा तीखा तंज

प्रशांत किशोर ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि जिस तरह बरसात के अंधे को सब कुछ हरा-भरा दिखाई देता है, उसी तरह बिहार के भ्रष्ट नेताओं को हर जगह चोरी ही चोरी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी को किसी माफिया या अवैध स्रोत से धन नहीं मिलता। उन्होंने कहा, "हमें अपना धन पूरी तरह से वैध और पारदर्शी स्रोत से मिलता है।" पीके ने बताया कि उनकी आय पूरी तरह से उन व्यक्तियों और कंपनियों से आती है जिन्हें वे रणनीतिक और राजनीतिक सलाह देते हैं। उन्होंने इस आय का उपयोग पार्टी के विकास में आर्थिक सहायता के लिए किया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह बाहरी दबाव या भ्रष्ट स्रोतों से मुक्त रहे।

पीके के पास कहां से आता है पैसा?

प्रशांत किशोर ने कहा, "हमारा पैसा सरस्वती से आता है। हम जिनकी मदद करते हैं, उनसे पैसा लेते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम किसी माफिया या भ्रष्ट व्यक्ति से मदद न लें, जन सुराज पार्टी के पास संसाधन होने चाहिए। हमें दो स्रोतों से धन प्राप्त होता है: वे लोग जिन्हें हम सलाह देते हैं। हम किसी भी व्यक्ति, चाहे वह व्यक्ति हो या कंपनी, जो हमसे परामर्श करता है, से शुल्क लेते हैं।

2021-22 से शुरू होकर, पिछले तीन वर्षों में मेरे खाते या मुझसे जुड़े लोगों के खातों में शुल्क के रूप में 241 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। हमने इस राशि पर 30.95 करोड़ रुपये जीएसटी जमा किए हैं और 20 करोड़ रुपये आयकर का भुगतान किया है। मैंने अपने निजी खाते से जन सुराज पार्टी को 98.75 करोड़ रुपये का दान दिया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा