कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
बिहार

'चिराग होंगे बिहार के नए सरताज...मोदी से मिला हनुमान को आशीर्वाद', अधूरा रह जाएगा सम्राट चौधरी का सपना?

Bihar Politics: बिहार का अगला मुखिया कौन होगा? यह सवाल सूबे के राजनैतिक गलियारों में कुलांचे भर रहा है। इस बीच पटना से एक ऐसी ख़बर सामने आई जिसने सियासी हलकों में हड़कंप मचा दिया है।

अभिषेक सिंह

Chirag Paswan News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद से ही सियासी हलचल बढ़ी हुई है। राज्य का अगला मुखिया कौन होगा? यह सवाल राजनैतिक गलियारों में कुलाचें भर रहा है। इस बीच एक ऐसी ख़बर सामने आई है जो न केवल हैरान करने वाली है, बल्कि सियासी हलकों में हड़कंप मचा देने वाली भी है।

दरअसल, राजधानी पटना में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से लगाया गया पोस्टर चर्चा का पर्याय बन चुका है। इस पोस्टर जिनमें चिराग पासवान को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है। जबकि चिराग पासवान का नाम सीएम की रेस में दूर-दूर तक नहीं है।

'बिहार का सीएम सिर्फ चिराग हो'

पटना में लगाए गए पोस्टर में लिखा है, न दंगा हो न फसाद हो, बिहार का सीएम सिर्फ चिराग हो। सजाओ सर पर ताज, तभी आएगा बिहार का स्वर्णकाल। मोदी जी का मिला अपने हनुमान को आशीर्वाद, चिराग होंगे बिहार के नए सरताज। इस पोस्टर में चिराग के सर पर मुकुट भी दिखाया गया है।

पोस्टर में आगे लिखा है कि बिहार मांगे चिराग। अब वक्त आ गया है युवा मुख्यमंत्री बनाने का। एनडीए की होगी सरकार, सीएम होगा सिर्फ चिराग, सिर्फ चिराग। पटना में यह पोस्टर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलाश) के शेखपुरा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली की ओर से लगाए गए हैं।

इससे पहले भी उठ चुकी है मांग

यह पहली बार नहीं है जब चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी है। इससे पहले जमुई से सांसद और चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती ने कहा था कि वह चाहते हैं कि चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री बनें। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि मुख्यमंत्री के बारे में आखिरी फैसला NDA गठबंधन का होगा।

CM की रेस में शामिल बड़े नाम

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद, बिहार में अगले मुख्यमंत्री के लिए कई नामों पर चर्चा शुरू हो गई है। BJP की ओर से डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सबसे आगे माना जा रहा है। डिप्टी मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी चर्चा में हैं।

जेडीयू की ओर से मंत्री विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार को संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। श्रेयसी सिंह और गायत्री देवी के नाम पर भी महिला मुख्यमंत्री के लिए विचार किया जा रहा है। वहीं, जेडीयू में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी सीएम बनाने की मांग उठ रही है। अब इस फेरहरिस्त में चिराग का नाम भी जुड़ गया है।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह