वैशाली में पीएम मोदी Source- IANS
बिहार

बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक; वैशाली में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

PM Modi Vaishali Rally: पीएम मोदी ने वैशाली में गंगा नदी पर बने छह लेन के नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बिहार में सड़क, बिजली और शहरी विकास की कई परियोजनाओं की सौगात दी।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • पीएम मोदी ने वैशाली में गंगा नदी पर बने छह लेन के नीतीश सेतु का उद्घाटन किया।

  • पुल से पटना और वैशाली के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है।

  • प्रधानमंत्री ने सड़क, बिजली, शहरी परिवहन और आवास से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Nitish Setu Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने छह लेन के केबल-स्टे ब्रिज 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में हजारों करोड़ रुपये की अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बिहार की विकास यात्रा, सुशासन और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ अभी संपन्न हुआ है। बिहार की माताओं और बहनों ने कठिन निर्जला व्रत रखकर परिवार, समाज और पूरे जगत के कल्याण की कामना की। छठी मैया के आशीर्वाद से अब बिहार में विकास का पर्व मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार की विकास यात्रा में सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। लोकतंत्र की ताकत को जनकल्याण का माध्यम बनाया गया है। एनडीए सरकार अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा कर रही है। इस अवसर के आयोजन के लिए लोकतंत्र की महान धरती वैशाली को चुना गया है। पीएम मोदी ने वैशाली और बिहार की मिट्टी को नमन करते हुए एनडीए के सभी घटक दलों, कार्यकर्ताओं और बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने की नीतीश कुमार की तारीफ

पीएम मोदी ने कहा कि करीब तीन दशक पहले बिहार ने उम्मीद और विश्वास की नई राह चुनी थी। दशकों तक बदहाली झेलने वाले बिहार को नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन का नया भरोसा मिला। नीतीश कुमार ने वर्षों तक मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार की सेवा की और अब उनके आशीर्वाद से इस अभियान को सम्राट चौधरी और उनकी पूरी टीम आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि आज हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके मित्र रामविलास पासवान की आत्मा जहां भी होगी, वह भी इन कार्यों को देखकर हम पर फूलों की वर्षा कर रही होगी, क्योंकि उनके सपनों को भी साकार किया जा रहा है।

PM मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

  • छठी मैया के आशीर्वाद से विकास का पर्व: पीएम मोदी ने कहा कि छठ महापर्व के संपन्न होने के बाद अब बिहार में विकास का पर्व मनाया जा रहा है। सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।

  • नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन: प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार को सुशासन का भरोसा मिला। अब सम्राट चौधरी और उनकी टीम इस विकास यात्रा को आगे बढ़ा रही है।

  • नीतीश सेतु से आवागमन होगा आसान: पीएम मोदी ने कहा कि छह लेन के नीतीश सेतु से पटना और वैशाली के बीच दूरी और यात्रा की मुश्किलें कम होंगी। किसानों, छात्रों और मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा।

  • सड़क और बिजली परियोजनाओं को रफ्तार: प्रधानमंत्री ने औरंगाबाद-चोरदाहा हाईवे, बक्सर थर्मल पावर प्लांट और फुलवरिया बांध सोलर एनर्जी प्लांट का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

  • गरीबों को पक्के मकान और बेहतर सुविधाएं: पीएम मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों गरीब परिवारों को पक्के घरों की चाबियां सौंपी गई हैं। साथ ही, शहरी परिवहन को बेहतर बनाने के लिए 100 आधुनिक ई-बसों को हरी झंडी दिखाई गई है।

नीतीश सेतु से किसे होगा फायदा?

प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन केबल-स्टे ब्रिज को जनता को समर्पित किया। नीतीश कुमार के सम्मान में इस आधुनिक पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखा गया है। पीएम मोदी ने कहा कि यह पुल बिहारवासियों की ओर से नीतीश कुमार के सेवा और समर्पण के सम्मान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से पटना और वैशाली के बीच दूरी और आवागमन की मुश्किलें कम होंगी। किसानों के लिए फसल, फल, सब्जियां, दूध और दही बड़े बाजारों तक पहुंचाना आसान होगा। इससे युवाओं को पढ़ाई और बुजुर्गों को इलाज व दवाइयों के लिए आने-जाने में भी सुविधा मिलेगी। -एजेंसी इनपुट के साथ

UPI लेनदेन में महाराष्ट्र का दबदबा: 2.94 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन के साथ नंबर-1; जानें अन्य राज्यों का हाल

अनन्या बिड़ला vs काव्या मारन: नेट वर्थ, बिजनेस, उम्र और IPL (RCB vs SRH) में किसका जलवा?

बिहार को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने गंगा पर बने 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन

सियांग घाटी की चिंताओं पर एक्शन में गृह मंत्रालय! अमित शाह ने कहा- प्रशासन के जरिए भेजें बात, ऐसे होगा काम

मेटा, BJP का बेटा है! यूथ कांग्रेस ने मुंबई-हैदराबाद-गुरुग्राम में META के दफ्तरों में किया हंगामा