पीएम मोदी, फोटो- सोशल मीडिया 
बिहार

पीएम मोदी का महागठबंधन पर बड़ा हमला, 'बिहार की जनता लठबंधन को माफ नहीं करेगी'

पीएम मोदी ने 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में कहा कि बिहार का यह चुनाव समृद्धि का नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने महागठबंधन को 'लठबंधन' बताते हुए 'जंगलराज' पर हमला किया।

प्रतीक पाण्डेय

Bihar Assembly Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के जरिए बिहार के कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार की समृद्धि का एक नया अध्याय लिखने वाला है। पीएम मोदी ने विपक्ष के गठबंधन को 'लठबंधन' और 'जंगलराज' से जोड़ते हुए तीखा हमला बोला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए बिहार के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बातचीत की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के उत्साह के बीच बिहार लोकतंत्र का महापर्व (चुनाव) भी मना रहा है। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि यह चुनाव बिहार की समृद्धि का एक नया अध्याय लिखने वाला है, और इसमें बिहार के युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।

बिहार की जनता उन्हें 'लठबंधन' कहती है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार के लोग ‘जंगलराज’ वालों को कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग जंगलराज को भूलने वाले नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने युवाओं से वोट की ताकत समझने का आग्रह किया, क्योंकि वोट की ताकत से ही राम मंदिर बन गया और 'ऑपरेशन सिंदूर' हो गया।

पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन को 'लठबंधन' नाम दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को गठबंधन कहते हैं, बिहार की जनता उन्हें 'लठबंधन' कहती है, क्योंकि वे सिर्फ लठ चलाना और झगड़ा करना जानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 'लठबंधन' वालों के लिए अपना स्वार्थ ही सबसे बड़ा है, और उन्हें बिहार के युवाओं की चिंता नहीं है।

माओवादी आतंक पर क्या बोले पीएम

प्रधानमंत्री ने माओवादी आतंक की भूमिका पर भी बात की। उन्होंने कहा कि दशकों तक देश और बिहार के नौजवान नक्सलवाद और माओवादी आतंक से पीड़ित रहे, लेकिन इन लोगों ने अपने स्वार्थ को प्राथमिकता दी और माओवादी आतंक से मदद लेकर चुनाव भी जीतते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि नक्सलवाद-माओवादी आतंक ने बिहार को तबाह करने में बड़ी भूमिका निभाई है, ये लोग स्कूल, कॉलेज, अस्पताल नहीं खुलने देते थे और बने बनाए संस्थानों को बम से तोड़ देते थे। पीएम मोदी ने माना कि इन लोगों ने बिहार की दो पीढ़ियों का भविष्य बर्बाद कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने दिया नया नारा

पीएम मोदी ने एनडीए सरकार के काम को रेखांकित करते हुए कहा कि 2014 के बाद बड़ी मेहनत करके, एनडीए ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से निकालकर विकास की नई रोशनी में लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में हर क्षेत्र में काम हो रहा है कहीं अस्पताल, कहीं अच्छे स्कूल, कहीं नए रेलवे रूट बन रहे हैं। इसका कारण देश और बिहार में एक स्थिर सरकार का होना है, क्योंकि जब स्थिरता होती है, तो विकास तेज होता है। उन्होंने नारा दिया: "रफ्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर से NDA सरकार।"

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन