पीएम मोदी (फोटो- BJP X हैंडल) 
बिहार

पूर्णिया में BJP के मंच पर पप्पू यादव, PM मोदी बोले- लालटेन जलाकर पंजे ने जनता के पैसे पर हाथ मारा

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के पूर्णिया जिले में एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा और NDA के तमाम नेताओं के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव भी दिखाई दिए।

Saurabh Pal

PM Modi Bihar Visit: बिहार विधानसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा बाकी है, लेकिन राज्य में चुनाव अनौपचारिक रूप से शुरू हो चुका है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार पहुंचे हैं। पूर्णिया में आयोजित जनसभा में पीएम ने अपने संबोधन की शुरूआत भोजपुरी और मैथिली बोली में की। उन्होंने बिहार देरी से पहुंचने के लिए लोगों से माफी भी मांगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया में एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पहली कमार्शियल फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतनराम मांझी व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे। मंच पर मौजूद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी अपने तरफ सभी का ध्यान खींचा। पप्पू यादव खुद को कांग्रेस नेता के तौर पर प्रचारित करते हैं।

पीएम ने की नीतीश की जीविका दीदी योजना की तारीफ

पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपल्बधियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 'आज 40 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास हुआ है। इससे बिहार को नई उड़ान मिलेगी। लोगों को नए घरों की चाबी दी गई है। हमारी सरकार ने पिछले 11 साल में 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर बनाकर दिए हैं। अब हम 3 करोड़ घर बनाने का काम कर रहे हैं। जब तक हर गरीब को घर नहीं मिलता मोदी रुकने वाला नहीं है।' इसके अलावा महिलाओं को पीएम ने राजद और कांग्रेस 20 साल तक सत्ता से दूर रखने में अहम भूमिका बताई। उन्होंने राजद की सरकार में हत्या, लूट और बलात्कार होते थे। हमारी सरकार में लखपति दीदी और ड्रोन दीदी बन रही हैं। उन्होंने नीतीश सरकार की जीविका दीदी का का भी जिक्र कर मुख्यमंत्री कुमार की तारीफ की।

घुसपैठियों को लेकर यात्रा निकाल रहे हैं: पीएम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री ने बिना लिए निशाना साधी। उन्होंने कहा कि 'जो मेरे पहले यहां के चक्कर काटकर गए, उन्हें मखाना का नाम भी नहीं पता होगा।' गौरतलब है कि वोट अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मखाना के किसानों से बातचीत की थी। SIR पर राजद और कांग्रेस को घेरते कहा कि इनसे न सिर्फ बिहार के सम्मान को खतरा है। बिहार की पहचान को भी खतरा है। वोट बैंक का स्वार्थ घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। ये बिहार के संसाधन और सुरक्षा दोनों को दांव पर लगाना चाहते हैं।

लालटेन जलाकर पंजा पैसा मार लेता था: पीएम मोदी

पीएम आगे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बिना नाम लिए कहा कि कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री कहते थे कि दिल्ली से हम 100 पैसा भेजते हैं तो लाभार्थियों तक 15 पैसा पहुंचता है। 85 पैसा बीच में ही लूट लेते थे। कांग्रेस-राजद की सरकार में सीधे जनता पैसे तक पैसे पहुंच पाते थे क्या? लालटेन जलाकर पंजा उस पैसे पर हाथ मारता था और 85 पैसे मार लेते थे।

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा