PM मोदी (File Photo) 
बिहार

Bihar Politics: कांग्रेस चाहती है RJD चुनाव हारे...PM मोदी ने तेजस्वी से पूछा यह लुका-छिपी क्यों?

PM Modi Bihar Rally: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को इसलिए भी ड्रामा बताया ताकि बिहार के लोग राजद पर गुस्सा निकालें और पराजित करें।

अर्पित शुक्ला

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, सियायी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कटिहार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा है कि कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को इसलिए भी ड्रामा बताया जिससे बिहार के लोग राजद पर गुस्सा निकालें और पराजित करें।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं के बयान आपने सुने होंगे। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस के नेताओं से बिहार के लोगों के लिए अपमानजनक बातें बुलाई जा रही हैं। कांग्रेस जानती है कि इस बार भी आरजेडी हार गई तो उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी और फिर कांग्रेस आरजेडी के वोट बैंक पर कब्जा कर लेगी।

तेजस्वी से पूछा सवाल?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी का नाम लिए बिना कटिहार में पूछा, "चुनाव प्रचार के दौरान अपने पिता का नाम लेने से क्यों डर रहे हो? उनके शासन के बारे में यह लुका-छिपी क्यों?"

यहां एक बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि डबल इंजन की NDA सरकार का बहुत बड़ा फायदा है कि दिल्ली और पटना से निकला एक-एक रुपया सीधे आपके खाते तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि कोई चोर लुटेरे लूट नहीं सकते। वरना यहां एक बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार है और दूसरा देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। ये राजद और कांग्रेस वाले आपके हक का पैसा आप तक पहुंचने ही नहीं देते। ये आपके हक का पैसा भी लूट लेते।

‘कांग्रेस RJD को हराना चाहती है’

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को इसलिए भी ड्रामा बताया ताकी बिहार के लोग राजद पर गुस्सा निकालें और राजद को पराजित करें। कांग्रेस के बड़े नेताओं के बयान आपने सुनें होंगे।“

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस के नेताओं से बिहार के लोगों के लिए अपमानजनक बातें बुलाई जा रही हैं। पीएम मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस जानती है कि इस बार भी राजद हार गई तो उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी और फिर कांग्रेस राजद के वोट बैंक पर कब्ज़ा कर लेगी।

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी