कांग्रेस का सनसनी खेज दावा  
बिहार

प्रचार थमते ही फाइलें चोरी, सबूत गायब! कांग्रेस का बड़ा दावा- डिप्टी CM और मंत्री पैक कर रहे सामान

Bihar Assembly Election का प्रचार खत्म होते ही कांग्रेस के द्वारा एक बड़ा दावा कर दिया है कि एक डिप्टी CM और कई मंत्रियों ने घर खाली करना शुरू कर दिया, फाइलें फाडी जाना और सबूत मिटाने शुरू हो गए।

सौरभ शर्मा

Congress Leader Said Dupty CM Start Vacating House: बिहार में चुनाव प्रचार खत्म होते ही कांग्रेस ने एक ऐसा सनसनीखेज दावा किया है, जिसने सियासी गलियारों में तूफान खड़ा कर दिया है। कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा है कि सत्ता के गलियारों में हार का डर बैठ गया है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि बिहार के एक उपमुख्यमंत्री ने अपना सामान पैक करना शुरू कर दिया है, क्योंकि उन्हें मालूम है कि अब घर खाली करना है। खेड़ा ने कहा कि कई अन्य मंत्री भी अपने बंगले खाली कर रहे हैं।

पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि सिर्फ घर ही खाली नहीं हो रहे, बल्कि भ्रष्टाचार के सबूत मिटाने का खेल भी शुरू हो गया है। उन्होंने दावा किया कि फाइलें फाड़ी जा रही हैं और चोरी हो रही हैं। खेड़ा ने यहां तक चेतावनी दे डाली कि अगर किसी सरकारी दफ्तर में आग लग जाए तो हैरानी की बात नहीं होगी, क्योंकि यह सबूत मिटाने के लिए हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार में एक 'वोट चोर' घूम रहा है, लेकिन बिहार की जनता उसे खदेड़ने के लिए तैयार है।

'वोट चोर' को खदेड़ने की तैयारी

कांग्रेस प्रवक्ता ने NDA खेमे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनमें हार का डर साफ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की तेज गति है। खेड़ा ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान में ही महागठबंधन आगे चल रहा है और जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग चाहे कितनी भी साजिशें कर लें, लेकिन बिहार में वोट चोरी नहीं कर पाएंगे, क्योंकि जनता अब पूरी तरह जागरूक हो चुकी है।

'कूड़ेदान में मिल रहीं वीवीपैट पर्चियां'

पवन खेड़ा ने 'वीवीपैट की पर्चियों के कूड़ेदान में मिलने' की बात पर तंज कसते हुए इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया। जब उनसे उपमुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी में चर्चा जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 'हमारी सरकार आएगी तो सबको न्याय मिलेगा- प्रतिनिधित्व भी और सम्मान भी।'

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा