पटना में ‘खाकी की गुंडागर्दी’...ट्रैफिक दारोगा ने NMCH डॉक्टर और उनके ड्राइवर को पीटा 
बिहार

पटना में ‘खाकी की गुंडागर्दी’...ट्रैफिक दारोगा ने NMCH डॉक्टर और उनके ड्राइवर को पीटा

NMCH Doctor Assault: जेपी सेतु के पास ट्रैफिक विवाद के दौरान NMCH के वरिष्ठ डॉक्टर और उनके ड्राइवर की ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने सरेराह पिटाई कर दी।

अर्पित शुक्ला

Bihar Police News: बिहार की राजधानी पटना में जेपी सेतु के पास ट्रैफिक पुलिस की गुंडागर्दी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH) के डॉक्टर और उनके चालक को एक ट्रैफिक दारोगा ने बेरहमी से पीटा। यह घटना देर शाम की है, जब डॉ. बीएन चतुर्वेदी अपने चालक राजकुमार के साथ ड्यूटी से लौट रहे थे।

देर शाम जेपी सेतु के पास ट्रैफिक जाम के कारण डॉक्टर और उनके चालक ने देखा कि एक ट्रक गलत साइड से प्रवेश कर रहा है, जिससे और अधिक जाम लगने की संभावना थी। इस पर चालक राजकुमार ने इसका विरोध किया। राजकुमार का कहना है कि इस विरोध पर ट्रैफिक दारोगा उपेंद्र साह ने पहले तो गाली-गलौच की, और फिर उन्हें गाड़ी से उतारकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। जब डॉक्टर बीएन चतुर्वेदी ने चालक को बचाने की कोशिश की, तो दारोगा ने डॉक्टर की भी पिटाई की और उनका गला दबा लिया।

चालक को गंभीर चोटें आईं

इस हमले में चालक राजकुमार को गंभीर चोटें आईं, जबकि डॉक्टर चतुर्वेदी को भी चोटें आईं। घटना के बाद, जब राजकुमार गंभीर हालत में दीघा थाना पहुंचे तो पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की और आवेदन के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की।

डॉक्टरों में आक्रोश

इस घटना के बाद, पटना के डॉक्टरों में आक्रोश फैल गया है और उन्होंने आरोपी दारोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह घटना एक बार फिर पटना में ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि बिहार में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं, खासकर उस राज्य में जहां डॉक्टरों और अन्य पेशेवरों को भी असुरक्षित महसूस करना पड़ता है।

मुख्यमंत्री और गृह मंत्री पर सवाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार, जो अपने ‘सुशासन’ के दावे के लिए जानी जाती है, अब तक इस मामले पर कोई ठोस कार्रवाई करती हुई नजर नहीं आई है। अब यह सवाल उठता है कि गृह मंत्री सम्राट चौधरी, जो इस समय पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, इस मामले में क्या कदम उठाएंगे।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज