Miller School Ground Patna: पटना के वीर चंद पटेल पथ पर एक इन्फ्लुएंसर के कार्यक्रम को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मिलर स्कूल ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की आशंका के चलते पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था। कार्यक्रम की इजाजत नहीं मिलने से नाराज इन्फ्लुएंसर के समर्थक युवाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान मामला इतना बढ़ गया कि बीजेपी कार्यालय पर पत्थरबाजी भी की गई।
दरअसल, पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में इन्फ्लुएंसर का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें भारी संख्या में युवाओं के पहुंचने की आशंका जताई जा रही थी। इसी को देखते हुए पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। अनुमति नहीं मिलने से इन्फ्लुएंसर के समर्थक नाराज हो गए और विरोध जताने लगे।
देखते ही देखते विरोध ने हंगामे का रूप ले लिया। वीर चंद पटेल पथ पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ युवाओं ने बीजेपी कार्यालय पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में कितने लोग शामिल थे और किसी के घायल होने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
खबर अपडेट की जा रही है...