पाटलिपुत्र स्टेशन पर हंगामें की फोटो, सो. ( सोशल मीडिया)  
बिहार

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर हंगामे के बाद बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर दर्ज हुई FIR; IG समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी

Patliputra Railway Station Riot: बिहार के पाटलिपुत्र स्टेशन पर सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। पथराव में रेल IG घायल हुए, जिसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग करना पड़ा।

अमन उपाध्याय

Patliputra Railway Station Riot IG Injured: बिहार की राजधानी पटना का पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन रविवार को उस समय छावनी में तब्दील हो गया, जब वहां परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों का गुस्सा हिंसक आंदोलन में बदल गया। बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए हजारों छात्र देर रात से ही स्टेशन परिसर में जमा थे। दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को विभिन्न केंद्रों पर पहुंचना था, लेकिन अव्यवस्था और भारी भीड़ के बीच स्थिति अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई।

ट्रेन में चढ़ने की होड़ ने लिया हिंसा का रूप

रिपोर्ट के अनुसार, विवाद की शुरुआत कटिहार जाने वाली एग्जाम स्पेशल ट्रेन के आने के बाद हुई। स्टेशन पर मौजूद अभ्यर्थियों की संख्या इतनी अधिक थी कि ट्रेन में चढ़ने को लेकर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान व्यवस्थाओं से नाराज छात्रों ने ट्रेन के आगे बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देखते ही देखते यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसक हो गया और उपद्रवियों ने रेलवे संपत्ति को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

पत्थरबाजी में रेल आईजी घायल

हंगामे की सूचना मिलते ही रेल आईजी जितेंद्र राणा, एसपी और जीआरपी-आरपीएफ की भारी टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और पटरी से हटाने की कोशिश की, तो भीड़ की ओर से अचानक भीषण पथराव शुरू हो गया। इस हमले में रेल आईजी जितेंद्र राणा खुद घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद पांच अन्य पुलिसकर्मियों को भी गंभीर चोटें आईं। सभी घायल सुरक्षाकर्मियों को तत्काल इलाज के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालात काबू करने के लिए करनी पड़ी हवाई फायरिंग

स्टेशन पर स्थिति को बेकाबू होते देख और सुरक्षाकर्मियों की जान पर बन आने पर पुलिस को कड़ा रुख अख्तियार करना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां चलाईं, जिसके बाद प्रदर्शनकारी पीछे हटे। इस पूरे घटनाक्रम के कारण घंटों तक रेल परिचालन बाधित रहा, जिससे राजधानी एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा। यात्री घंटों तक स्टेशन पर फंसे रहे और तनाव का माहौल बना रहा।

500 लोगों पर FIR, सीसीटीवी से हो रही पहचान

रेल पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए 6 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। रेल आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि करीब 200 से 250 छात्र ट्रेन को रोक रहे थे और समझाने के दौरान ही कुछ असामाजिक तत्वों ने हिंसा भड़काई। पटना डीएम डॉ. त्यागराजन के अनुसार, स्टेशन पर पर्याप्त सुरक्षा और विशेष ट्रेनों के इंतजाम थे, लेकिन कुछ उपद्रवियों के कारण शांति भंग हुई। फिलहाल स्टेशन परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य उपद्रवियों की तलाश की जा रही है।

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा DUSU चुनाव का मामला, लिंगदोह कमेटी के नियमों में उल्लंघन का आरोप

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 3 सरकारी योजनाओं से हर साल ₹6,000 और 5 लाख तक लोन का फायदा, पढ़ें पूरी खबर