रकाहुल गांधी और तेजस्वी यादव (Image- Social Media) 
बिहार

बिहार SIR पर हंगामा करने वाला विपक्ष चुप, अब तक गड़बड़ी का एक भी दावा नहीं

Bihar Voter List SIR: मसौदा मतदाता सूची ऑनलाइन जारी कर दी गई हैं और राज्य के सभी 38 जिलों में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को 'दावे और आपत्तियों' के चरण के लिए इनके प्रिंटआउट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

अर्पित शुक्ला

Bihar SIR News: भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने रविवार को बिहार के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित 1 से 3 अगस्त तक का डेली बुलेटिन जारी किया है। इस बुलेटिन में राजनीतिक दलों, मतदाताओं और नए मतदाताओं से प्राप्त दावों, आपत्तियों और फॉर्म्स की जानकारी साझा की गई है। ईसीआई ने बताया कि बिहार एसआईआर 2025 के तहत 1 अगस्त से 3 अगस्त दोपहर 3 बजे तक विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से किसी भी तरह की कोई आपत्तियां नहीं मिली हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, पात्र मतदाताओं की सूची में शामिल करने और अयोग्य मतदाताओं को हटाने के लिए 941 दावे या आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, जिनका निपटारा अभी बाकी है। चुनाव आयोग ने बताया कि 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले नए मतदाताओं से 4,374 'फॉर्म-6 और घोषणाएं' प्राप्त हुईं, जिनका निपटारा किया जाएगा।

नहीं मिली कोई आपत्ति

ईसीआई के अनुसार, दावों और आपत्तियों का निपटारा संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ/एईआरओ) द्वारा 7 दिनों के भीतर किया जाएगा। ईसीआई ने बताया कि बिहार में आम आदमी पार्टी (आप) का 1 बीएलए है, बहुजन समाज पार्टी के 74, भारतीय जनता पार्टी के 53,338, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के 899, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 17,549, और नेशनल पीपुल्स पार्टी के 7 बीएलए हैं। इन राजनीतिक दलों की तरफ से कोई आपत्तियां नहीं मिली हैं।

रादज ने भी नहीं की आपत्ति

इसके अलावा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (लिबरेशन) के 1,496, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के 1,913, जनता दल (यूनाइटेड) के 36,550, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 1,210, राष्ट्रीय जनता दल के 47,506, और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के 270 बीएलए हैं, और उनकी तरफ से भी कोई आपत्ति नहीं मिली है।

एसआईआर आदेश के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित ड्राफ्ट सूची से नाम तभी हटाया जा सकता है, जब ईआरओ द्वारा जांच और उचित सुनवाई के बाद आदेश दिया जाए। बिहार में भारत निर्वाचन आयोग ने 1 अगस्‍त को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की है। एसआईआर के पहले चरण में कुल 65,64,075 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

तेजस्वी को EC का नोटिस

पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कि मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। चुनाव आयोग ने दो अलग-अलग वोटर आईडी (EPIC नंबर) रखने के मामले में नोटिस जारी किया है। आयोग ने तेजस्वी यादव से इस मुद्दे स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही तय समय के भीतर लिखित जवाब देने को कहा गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO