जदयू वरिष्ठ नेता-विजय चौधरी 
बिहार

बिहार में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, JDU नेता विजय चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कसा तंज

Vijay Chaudhary took a dig at Rahul Gandhi: जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि, उनके पास असल में कोई मुद्दा है ही नहीं।

गीतांजली शर्मा

JDU Leader Vijay Chaudhary Commented On Rahul Gandhi: हाल के दिनों में बिहार चुनावी रणक्षेत्र बन चुका है। यही वजह है कि केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक के हर नेता की नजर प्रदेश के इसी सरजमीं पर पड़ी हुई है। ऐसे में पक्ष -विपक्ष की आपसी बहस, चुनावी अटकलें, आरोप-प्रत्यारोप सभी कुछ चरम पर हैं। विपक्ष को निशाने पर लेते हुए जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि, बिहार में कांग्रेस राहुल गांधी को जननायक बनाने की कोशिश कर रही है। यदि वे दिल्ली जाएंगे तो उन्हें राष्ट्रपिता घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने इसे दिवालियापन करार देते हुए कहा कि सही सोच वाला व्यक्ति इस तरह की बातें कभी नहीं करता।

विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं

सच बात तो यह है कि, प्रदेश में विकास कार्यों की गति को देखते हुए विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है कि पार्टी निराशा में डूबकर वोट अधिकार यात्रा जैसे कदम उठा रही है। साथ ही चुनाव आयोग के बयान का हवाला देते हुए जदयू वरिष्ठ नेता ने याद दिलाया कि, अगर किसी का नाम मतदाता सूची से गलती से हटा दिया गया है, तो वे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इलेक्शन कमीशन ने सितंबर महीने को त्रुटि सुधार के लिए पहले से तय कर रखा है।

कांग्रेस को संविधान पढ़ने की दे डाली नसीहत

विजय चौधरी ने विपक्ष को सलाह दी कि, उन्हें संविधान को पढ़ लेना चाहिए, जिसमें नागरिकता की शर्त स्पष्ट रूप से कही गई है। उन्होंने राहुल गांधी के बिहार दौरे को भाजपा सरकार के लिए शुभ बताते हुए तंज कसा कि, यह दौरा वर्तमान की केंद्र सरकार की जीत को और पक्का करेगा।

उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी का बिहार में रहना, NDA के लिए आनंद का विषय है और यह पार्टी की जीत तय करता है।

बिहार में एनडीए की सरकार लगातार कर रही विकासपरक कार्य

बिहार में एनडीए सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए चौधरी ने कहा कि राज्य में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है, जिसे जनता देख रही है।

उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की हताशा का कारण यही है कि, उनके पास सरकार की उपलब्धियों का जवाब नहीं है। जनता अब विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है और एनडीए सरकार इस दिशा में मजबूती से काम कर रही है।

(एजेंसी इनपुट)

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो