तेज प्रताप यादव के साथ केक काटती हुई राबड़ी देवी व लालू परिवार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

लालू फैमिली में सीजफायर: राबड़ी के बर्थडे पर 'तेजू भैया' की घर वापसी, एक फोटो ने बदल दी सियासी कहानी

Rabri Devi Birthday: तेज प्रताप यादव गुरुवार को अपनी मां से मिलने गए। कहा जा रहा है कि तेज प्रताप और राबड़ी देवी बहुत लंबे समय बाद मिले। साथ ही एक पोस्ट भी जिसने सूबे में सियासी हलचल बढ़ा दी है।

अभिषेक सिंह

Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में लालू परिवार हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। इस बार वजह थी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन। उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव गुरुवार को अपनी मां से मिलने गए। कहा जा रहा है कि तेज प्रताप और राबड़ी देवी बहुत लंबे समय बाद मिले। इस मुलाकात से जहां पारिवारिक रिश्तों में नई गर्माहट आई है, वहीं इसका राजनीतिक संदेश भी साफ तौर पर समझा जा रहा है।

अपनी मां राबड़ी देवी के जन्मदिन पर तेज प्रताप यादव ने अपने बचपन की एक दुर्लभ फैमिली फोटो शेयर की। इस पुरानी तस्वीर में लालू यादव के सभी नौ बच्चे एक साथ दिख रहे हैं। करीब 6-7 साल के तेज प्रताप अपने पिता के बगल में टाई पहने खड़े हैं, जबकि छोटे तेजस्वी यादव (करीब 4-5 साल के) अपनी बड़ी बहन मीसा भारती के कंधों पर हाथ रखे हुए हैं। एक और फोटो राबड़ी देवी तेज प्रताप के साथ केक काटते हुए दिख रही हैं।

तेज प्रताप ने लिखा इमोशनल कैप्शन

तेज प्रताप यादव ने इस इन फोटोज के साथ एक भावुक कैप्शन भी लिखा है। ‘जन्मदिन मुबारक हो मां, आप हमारे परिवार की आत्मा हैं। हर हंसी, हर प्रार्थना, हर उस पल के पीछे आप ही हैं जो घर जैसा लगता है। यह जो गर्मजोशी और प्यार से भरी हुई जिंदगी हम जीते हैं, यह सब आपकी वजह से है।

तेज प्रताप ने आगे लिखा, "आपने इसे तब संभाला जब हमें पता भी नहीं था कि संभालना क्या होता है। आप मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। आपने बिना कुछ गिने दिया, बिना किसी शर्त के प्यार किया, और तब भी मज़बूत बनी रहीं जब किसी ने नहीं देखा कि यह कितना मुश्किल था। कहते हैं कि जब भगवान हर जगह नहीं हो सकते, तो वे मां को भेजते हैं। और हम सब बहुत खुशकिस्मत हैं क्योंकि हमारे पास आप हैं।

तेज की पोस्ट पर सियासी चर्चा शुरू

यह पोस्ट वायरल होते ही बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा की विषय बन गई। क्योंकि पिछले कुछ महीनों से तेज प्रताप यादव और उनके परिवार के बीच दूरी की खबरें सामने आती रही हैं। इस लिहाज से देखें तो यह मुलाकात लालू परिवार के साथ राजद खेमे के भीतर नई सियासी सरगर्मी का संकेत मानी जा रही है।

तीन महीने बाद मां से मिले 'तेजू भैया'

तेज प्रताप यादव हाल ही में हुए पारिवारिक विवाद के बाद पहली बार अपनी मां राबड़ी देवी से मिले। वह हाल ही में अपनी पार्टी के अंदर कई मुद्दों पर असहमति जताने की वजह से खबरों में थे। लालू परिवार में तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के बीच मतभेदों को लेकर कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इस मुलाकात से पता चलता है कि तेज प्रताप अब अपने परिवार के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

राबड़ी देवी के जन्मदिन पर हुई इस मुलाकात को जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने 'सकारात्मक संकेत' माना है। अब इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या इसका आने वाले महीनों में RJD की रणनीति और पारिवारिक राजनीति पर असर पड़ेगा। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि लालू परिवार की एकता ही बिहार की राजनीति में RJD की सबसे बड़ी ताकत है।

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर