नीतीश कुमार व गृह मंत्री अमित शाह (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिहार

नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के अगले CM? राज्य में मची सियासी खलबली के बाद भाजपा ने लिया यू-टर्न

Bihar Election को लेकर NDA की तरफ सीएम फेस को फिलहाल कुछ स्पष्ट तरीके से नहीं कहा जा रहा है लेकिन गृहमंत्री शाह ने कहा है कि हम नीतीश के ही नेतृत्व में चुनाव लडेंगे और सरकार हमारी ही बनने जा रही है।

सौरभ शर्मा

Bihar Election NDA CM Face Revealed: बिहार विधानसभा चुनाव के घमासान के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर एनडीए जीता तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सवाल पर अब बीजेपी के दो दिग्गज नेताओं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी, ने अपनी बात रखी है। उनके बयानों ने जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के भविष्य को लेकर चल रहे सस्पेंस को और गहरा कर दिया है। हालांकि, अमित शाह ने यह साफ कर दिया है कि एनडीए यह चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ रहा है, लेकिन सीएम पद का फैसला चुनाव के बाद होगा।

'आज तक' के एक कार्यक्रम में जब अमित शाह से पूछा गया कि क्या एनडीए की जीत पर नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे, तो उन्होंने कहा, "मैं कौन होता हूं किसी को मुख्यमंत्री बनाने वाला?" उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन में कई दल हैं और चुनाव नतीजों के बाद सभी पार्टियों के नेता मिलकर अपने नेता का चुनाव करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जा रहा है और वे हमारे गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं।

विधायक दल करेगा सीएम का फैसला

अमित शाह की तरह ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी मुख्यमंत्री के चेहरे पर सीधा जवाब देने से परहेज किया। एक कार्यक्रम में जब उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार वापस मुख्यमंत्री बनेंगे, तो उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार निश्चित रूप से बनेगी। लेकिन नेतृत्व का फैसला चुनाव जीतकर आए विधायक और एनडीए में शामिल जेडीयू और बीजेपी का आलाकमान मिलकर करेगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे आलाकमान नहीं हैं और ऐसे बड़े फैसले पार्लियामेंट्री बोर्ड में लिए जाते हैं।

नीतीश पर बीजेपी को पूरा भरोसा

अमित शाह ने नीतीश कुमार को देश की राजनीति की एक अहम धुरी बताते हुए कहा कि बीजेपी को उन पर पूरा भरोसा है, और बिहार की जनता ने भी उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली बार जब बीजेपी के विधायक ज्यादा थे, तब भी नीतीश कुमार ने ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और आज भी वे ही मुख्यमंत्री हैं। शाह ने नीतीश के राजनीतिक करियर की तारीफ करते हुए कहा कि वे कभी भी ढाई साल से ज्यादा कांग्रेस के साथ नहीं रहे, जो उनके राजनीतिक कद को दिखाता है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन