नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

'आगे यही सब काम करेंगे', नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के कंधे पर रखा हाथ, कही बड़ी बात, तय हो गया अगला सीएम?

Nitish Kumar In Jamui: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस वक्त जमुई दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा और कहा कि आगे यही सब काम करेंगे।

सजल रघुवंशी

Nitish Kumar Message: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई के एक कार्यक्रम में सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर यह साफ कहा कि आगे यही सब काम करेंगे। नीतीश कुमार के इस बयान के बाद कयास लगाए जाने लगे और नीतीश कुमार के इस बयान को बिहार के अगले सीएम की घोषणा के रूप में भी देखा जाने लगा।

जमुई में आयोजित इस सार्वजनित सभा के मंज पर जेडीयू के कई बड़े नेता औक मंत्री भी मौजूद रहे। इसके अलावा उन्होंने मंच से हाथ उठाकर सभा में आए लोगों से लोगों से सम्राट चौधरी को समर्थन करने की भी अपील की।

क्या अगले मुख्यमंत्री हैं सम्राट चौधरी?

दरअसल, मुख्यमंत्री के इस व्यवहार और सार्वजनिक समर्थन ने राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज कर दी है कि सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले सीएम होंगे और अब नीतीश कुमार का भरी सभा में उनके लिए समर्थन मांगना यह साफ दिखाता है कि चौधरी नीतीश की भी पहली पसंद बन गए हैं। अब नीतीश कुमार के इस व्यवहार के बाद यह चर्चा इसलिए भी तेज हो गई क्योंकि नीतीश कुमार का ऐसे समर्थन मांगना यह साफ दिखाता है कि आगे चलकर सम्राट चौधरी को जेडीयू का भी पूर्ण रूप से समर्थन मिल सकता है।

इससे पहले भी दे चुके हैं संकेत?

ऐसा पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को लेकर मैसेज दिया हो। इससे पहले 12 मार्च को भी उन्होंने एक जनसभा के दौरान कहा था कि उनकी नजर में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त चेहरा हैं। अब नीतीश कुमार ने यह दूसरी बार संदेश दिया है कि वह सम्राट चौधरी को ही बिहार का अगला सीएम देखना चाहते हैं।

नीतीश कुमार का दिखा अनोखा अंदाज

नीतीश कुमार ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल पर रुकने की अपील की। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा कि सरकार जो भी काम कर रही है, वह खास तौर पर महिलाओं के हित में ही है, इसलिए उन्हें जल्दबाज़ी में जाने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए महिलाओं को समझा रहे थे कि सरकार ने उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं उनकी जानकारी उन्हें होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में महिलाओं के लिए और भी काम किए जाएंगे, इसलिए वे कार्यक्रम में बनी रहें और पूरी बात सुनें।

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

न्यूजीलैंड में नौकरी और पढ़ाई का नया रास्ता, भारत के साथ FTA लागू; जानें छात्रों और युवाओं को क्या मिलेगा

गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया, तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

त्योहार के बीच राजनैतिक रैली से व्यापार को झटका! ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई