सीएम नीतीश कुमार। इमेज-सोशल मीडिया 
बिहार

नीतीश कुमार फिर हो गए वायरल...मखाना को कह दिया पखाना, भाषण बार-बार सुन रहे लोग, Video देखें

Nitish Kumar News : बिहार विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान फिसल गई। वह अपने संबोधन में मखाना की जगह पखाना बोल दिए। इस दौरान उनकी पार्टी के नेता उन्हें टोकते नजर आए।

रंजन कुमार

Nitish Kumar Latest Viral News : बिहार विधानसभा के भीतर राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अंदाज और फिसलती जुबान को लेकर चर्चा में हैं। सदन में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते समय मुख्यमंत्री ने गलती से मखाना को पखाना कह दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नीतीश कुमार आगामी योजनाओं का खाका खींच रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में पखाना (मखाना), डेयरी और मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। जैसे ही उनके मुंह से यह शब्द निकला सदन में बैठे मंत्री और विधायक सकपका गए। पास बैठे मंत्रियों ने तुरंत टोकते हुए गलती सुधारी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद को सही किया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब नीतीश कुमार की जुबान सार्वजनिक मंच पर फिसली हो। इससे पहले भी विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर उनकी अमर्यादित टिप्पणी और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को तू-तड़ाक कर संबोधित करने पर भारी बवाल मच चुका है।

तेजस्वी यादव को हड़काया

सदन का माहौल तब और गरमा गया, जब नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच नोकझोंक हुई। तेजस्वी के बीच में बोलने पर नीतीश कुमार उखड़ गए और बेहद सख्त लहजे में कहा कि बैठ जाओ नीचे, तुम्हारा बाप मेरे ही वक्त का है। इस टिप्पणी के बाद सदन में सन्नाटा पसर गया। तेजस्वी कुछ देर खड़े रहे, लेकिन मुख्यमंत्री के आक्रामक तेवर देख वह बैठ गए।

विकास का नया रोडमैप

हंगामे और जुबानी जंग के बीच मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास के लिए कई बड़े वादे किए। हर प्रखंड में आदर्श विद्यालय और डिग्री कॉलेज खुलेंगे। इसके साथ ही एक एजुकेशन सिटी का निर्माण होगा। जिला अस्पतालों को विशिष्ट सेवा केंद्र बनाया जाएगा। निजी प्रैक्टिस रोकने के लिए डॉक्टरों के लिए नई नीति आएगी। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर दो लाख रुपये तक किया जाएगा। नीतीश कुमार ने अंत में भरोसा जताया कि केंद्र के सहयोग से बिहार जल्द विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा। वैसे, विकास के इन दावों से ज्यादा चर्चा उनके पखाना वाले बयान और तेजस्वी के साथ हुए हाई वोल्टेज ड्रामे की हो रही है।

मुस्लिम छात्रा हिंदू युवक से करती थी प्यार, मेडिकल कॉलेज कैंपस से दिनदहाड़े हुई किडनैप; VIDEO हो रहा वायरल

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

देश में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टॉप पर; कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे एडमिशन? ऐसे जांचें मान्यता

PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई बड़ी मांगें; एक्सप्रेस-वे और परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु