नितिन नबीन सौजन्य-IANS
बिहार

सिर्फ मगरमच्छ के आंसू बहाए, बिहार में नितिन नबीन का कांग्रेस पर निशाना, बोले- दर्ज क्यों नहीं कराईं आपत्तियां

Nitin Nabin’s Attack on Rahul Gandhi: बिहार के भागलपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर भी सवाल उठाए।

प्रिया जैस

Nitin Nabin Bhagalpur Padayatra: बिहार के भागलपुर में सोमवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा।

नितिन नबीन ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में नहीं है, बल्कि विपक्ष की कुर्सी खतरे में है। विपक्षी दल अपनी राजनीतिक नाकामियों से सीखने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

नितिन नबीन ने विपक्ष पर साधा निशाना

भागलपुर के लाजपत पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

रामलीला मैदान में कांग्रेस ने झूठ का बीज बोया

आज, जब भाजपा और NDA गठबंधन लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरे देश में पदयात्रा निकाल रहे हैं, वहीं विपक्ष कल दिल्ली के रामलीला मैदान में दिखा था और झूठ के बीज बोने में व्यस्त था।

'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च का नेतृत्व करते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, बिहार में ही SIR (मतदाता सूची पुनरीक्षण) प्रक्रिया शुरू हुई थी, और कल विपक्ष के नेता राहुल गांधी ऐसे ही कई झूठ फैलाने में लगे हुए थे।

SIR के लिए एक तय प्रक्रिया क्या है?

नितिन नबीन ने प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि SIR के लिए एक तय प्रक्रिया है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए पूरे 60 दिन का समय दिया जाता है। लेकिन कांग्रेस और RJD के पास इतने कम कार्यकर्ता थे कि कोई भी शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आया।

मगरमच्छ के आंसू बहा रहा विपक्ष

कांग्रेस के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने बताया कि अपनी चिंताओं को उठाने के लिए हर स्तर पर मिले मौकों का इस्तेमाल करने के बजाय, कांग्रेस ने केवल मगरमच्छ के आंसू बहाए। और जब पूरी SIR प्रक्रिया पूरी हो गई, तो उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं बचा। वे न तो विधानसभा में और न ही जनता के बीच कोई मुद्दा उठा पाए, और 2025 के चुनावों में जनता ने उन्हें इसके लिए सबक सिखाया।

इंडिया गठबंधन की पार्टियों को जमकर लताड़ा

इंडिया गठबंधन में सभी पार्टियों के नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए नितिन नबीन ने कहा, "यह विपक्षी गुट चाहे वह बिहार में तेजस्वी यादव हों, उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव, बंगाल में ममता बनर्जी, या दिल्ली में AAP जिसे भाजपा और दिल्ली की जनता दोनों ने पूरी तरह से नकार दिया था। ये जनता द्वारा ठुकराए जाने के बाद, अब देश की संवैधानिक संस्थाओं पर ही सवाल उठाने लगा है।

NDA 2029 और 2030 में भी बिहार को आगे बढ़ाएगा

उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की पहली किरण फूटने वाली धरती है और यहां से निकलने वाला संदेश विपक्ष को जवाब देगा। उन्होंने जनता से अभियान के माध्यम से लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

उन्होंने विश्वास जताया कि NDA 2029 और 2030 में भी बिहार के विकास को आगे बढ़ाएगा। जनसभा के बाद लाजपत पार्क से पदयात्रा निकाली गई, जो घंटाघर चौक पर समाप्त होगी। इसमें एनडीए के विभिन्न घटक दलों के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

700% किराया बढ़ने की दलील पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- मत करिए हवाई यात्रा

EPFO की नई सुविधाएं शुरू, WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस; ₹1,000 तक रकम का ऑटो सेटलमेंट

CM नंबर 1 बने योगी आदित्यनाथ, बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में शीर्ष पर यूपी के मुख्यमंत्री

दिल्ली में सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का हालचाल लिया; याद किए यूपीए के दिन

सुकेश चंद्रशेखर केस में सुनवाई टली, बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही नहीं पहुंची कोर्ट....अदालत ने सुनाई फटकार