अनंत सिंह, ललन सिंह, नीरज सिंह सोर्स-(AI)
बिहार

नीरज और अनंत के विवाद पर ललन सिंह का बड़ा बयान, बोले- पार्टी से बड़ी चूक हुई है; ताली एक हाथ से नहीं बजती

Neeraj Kumar-Anant Singh Dispute: बिहार में होने वाले MLC चुनाव के बीच JDU के दो नेताओं की आपसी कलह को सुलझाने के लिए नीतीश कुमार ललन सिंह के आवास पहुंचे। ललन सिंह ने कहा ताली एक हाथ से नहीं बजती है।

आशीष शुक्ला

Neeraj Kumar-Anant Singh Dispute In MLC Election: बिहार की सियासत में बड़ा बवाल मचा हुआ है। अनंत सिंह अपनी ही पार्टी से बगावत कर जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह को समर्थन देकर पार्टी से बगावती सुर अपनाते नजर आ रहे हैं। असल में बिहार में एसएलसी का चुनाव होना है और पटना से जदयू से एमएलसी के प्रत्याशी नीरज सिंह का अनंत सिंह खुलकर विरोध कर रहे हैं। दोनों एक ही पार्टी के हैं।

अनंत सिंह जदयू से विधायक है तो वहीं नीरज कुमार जदयु के वरिष्ठ नेता और 3 बार से लगातार एमएलसी हैं। पार्टी के बीच जारी खींचतान को सुलझाने की जिम्मेदारी ललन सिंह को दी गई है। आज नीतीश कुमार अचानक से ललन सिंह के आवास पर पहुंचे और 20 मिनट तक दोनों नेताओं में बातचीत हुई।

ललन सिंह सिंह की हुई नीतीश कुमार से मुलाकात

बिहार एमएलसी को देखते हुए अंनत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद को सुलझाने के लिए आज नीतीश कुमार सुबह-सुबह ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। अनंत सिंह, ललन सिंह के करीबी माने जाते हैं। नीरज और अनंत के बीच मचे बवाल को लेकर ललन सिंह पहले ही कह चुके है दोनों लोगों के बीच बातचीत करा सकते हैं। ऐसे में नीतीश कुमार का ललन सिंह के आवास पर पहुंचने को लेकर कयास लगाएं जा रहे है कि दोनों नेताओं के बीच आपसी टकराव खत्म हो सकता है।

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद ललन क्या बोले

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद ललन सिंह का बयान सामने आया है। अनंत के लिए जो प्रेम है वो साफ झलक रहा है। उन्होंने कहा है कि कोई क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया तो होगी ही ताली एक हाथ से नहीं बजती ये भी कहा कि जब उनके (अनंत सिंह) के खिलाफ दुष्प्रचार की मुहिम चल रही थी, तब JDU के बिहार प्रदेश की तरफ से चूक हुई है।

नीरज से अनंत के विवाद की क्या है जड़

नीरज सिंह और अनंत सिंह दोनों जदयू पार्टी से जुड़े हुए हैं। अनंत सिंह विधायक है तो वहीं नीरज सिंह एमएलसी हैं। अनंत का आरोप है कि AK-47 हथियार रखने के आरोप में जब अनंत सिंह को जेल हुई तो उसमें नीरज सिंह का हाथ था। इस मामले को लेकर नीरज सिंह खुद को बेगुनाह बताते और कहते है मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं।

जनसुराज के अनुज सिंह का अनंत कर रहे खुला समर्थन

बिहार समेत 4 राज्यों में एमएलसी का चुनाव होना है, जिसको लेकर 9 अक्टूबर को मतदान होगा। कल निशांत कुमार ने भी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने के लिए युवाओं से अपील की है। फिलहाल नीरज और अनंत सिंह के बीच जारी अवरोध को लेकर पार्टी का शीर्ष कमान दोनों नेताओं के बीच जारी मतभेद को खत्म करने और विवाद को सुलझाने में जुटा हुआ है।

दिग्विजय सिंह ने हमेशा हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश की, भाजपा विधायक राम कदम का बड़ा हमला

विदेश नीति से यूसीसी तक: शायना NC ने मणिशंकर अय्यर, राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह को घेरा

बीजेपी ने जारी की UP राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट

किरेन रिजिजू ने बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को किया सम्मानित, कहा, पूरे देश के लिए गर्व का क्षण, देखें VIDEO

अपराधियों के मन में मौत का डर जरूरी... दिल्ली में रेप की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस को दिए आदेश