मनोज तिवारी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

NDA की जीत पर गदगद हुए मनोज तिवारी, शहाबुद्दीन का नाम लेकर राहुल पर साधा निशाना, कहा- हमें पता था...

Bihar Chunav Result 2025: बीजेपी और जदयू बिहार में बढ़त बनाए हुए हैं, NDA 200 सीटों पर आगे। मनोज तिवारी ने जीत का श्रेय विकास को दिया और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

अक्षय साहू

Manoj Tiwari Slams India Alliance: बिहार में शुक्रवार को चुनावी मतगणना तेजी से चल रही है और सभी को चौंकाते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। बीजेपी ने बिहार की 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, जिनमें से 95 सीटों पर वह आगे चल रही है। वहीं, उनकी सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 80 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस तरह एनडीए कुल मिलाकर लगभग 200 सीटों पर बढ़त बना चुका है।

इसी बीच, एनडीए की जबरदस्त जीत पर दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने खुशी जताई। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह जीत उस दिन से तय हो गई थी, जब तेजस्वी यादव ने ‘शहाबुद्दीन जिंदाबाद’ के नारे लगाए थे।

ये एनडीए की प्रत्याशित जीत: मनोज तिवारी

उन्होंने एक बार फिर इंडिया महागठबंधन पर निशाना साधा। सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया बातचीत करते हुए कहा, एनडीए की ये प्रत्याशित जीत है, अप्रत्याशित नहीं। जिस दिन इंडिया महागठबंधन ने शहाबुद्दीन जिंदाबाद बोला था, हम उसी दिन समझ गए थे कि बिहार की जनता अब शहाबुद्दीन जिंदाबाद के साथ नहीं जाएगी। राहुल गांधी ने छठ त्योहार को ड्रामा बताया और कई लोगों की आस्था पर सवाल किया, उस दिन भी हमें यकीन हो गया था कि बिहार की जनता का प्रचंड विश्वास हमारे साथ है। बिहार में हुए विकास पर बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार का रूप बदला है। खड़ंजे बन गए, बड़ी-बड़ी पुलिया बन गई हैं और सड़कों और फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। गांवों में अस्पताल बन रहे हैं। लोगों को इलाज और अनाज दोनों मिल रहे हैं। बिहार ने आज साबित कर दिया है कि जिस सरकार ने काम किया है, उन्होंने उसे ही चुना है।

चोरी के मुद्दे के पीछे छिपाना चाहते राहुल

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी की असफलता को वह वोट चोरी के मुद्दे के पीछे छिपाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी पार्टी को बर्बाद करने के लिए किसी को ठेका दे रखा है। वे वोट चोरी जैसे मुद्दों को उठाकर अपनी पार्टियों की खामियों को छिपा रही हैं, लेकिन बिहार के लोगों ने इसका जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार संस्कारों पर चलता है और उनका संस्कार है कि उठो और मारो गोली, लेकिन हमारे संस्कार ऐसे नहीं हैं। हम सबको साथ लेकर चलने पर विश्वास रखते हैं।

बिहार में जीत के दावों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 175 प्लस हमारी आशा थी और बिहार ने हमारी आशा को पूरा किया है। अमित शाह ने लोगों से सोच समझकर 160 मांगा था, लेकिन इस बार बिहार ने दिल खोलकर वोट किया है।

एजेंसी इनपुट के साथ-

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला