बिहार

बांग्लादेशी वोट से पीएम बने मोदी, प्रशांत किशोर का EC पर बड़ा हमला- VIDEO

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के नागरिक बिहार में रह रहे हैं और वोटर लिस्ट में शामिल हैं, तो चुनाव आयोग और बिहार सरकार इसकी जवाबदेही से कैसे बच सकते हैं।

मनोज आर्या

Prashant Kishor Attack On EC: बिहार में जारी मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के नागरिकों के दस्तावेज और मौजूदगी की सूचना मिली है। जिससे मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं।इस मुद्दे पर जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने सत्ताधारी सरकार और चुनाव आयोग को घेरते हुए तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, अगर ये तथ्य सही हैं, तो इसका मतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में विदेशी नागरिकों ने भी वोट दिया। सहरसा के सौरबाजार नगर पंचायत में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के नागरिक बिहार में रह रहे हैं और वोटर लिस्ट में शामिल हैं, तो चुनाव आयोग और बिहार सरकार इसकी जवाबदेही से कैसे बच सकते हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज