Highlights:
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों सुर्खियों में है।
25 नवंबर को होने वाली शादी को गांव में काफी जोरो-शारों से तैयारियां चल रही हैं।
इस बीच लोग अनंत सिंह की बेटी और दामाद में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
Anant Singh Daughter Shivangi Singh: बिहार के मोकामा से विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। 25 नवंबर को होने वाली इस शाही शादी को लेकर पटना के नदवां गांव में काफी जोरो-शारों से तैयारियां चल रही हैं।
हालांकि, इस भव्य शादी के बीच लोग अनंत सिंह की बेटी शिवांगी और होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिरी बेटी और दामाद क्या करते हैं?
शिवांगी सिंह मोकाम विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी की छोटी बेटी हैं। वह अपने पिता और भाइयों की तरह राजनीति और सार्वजनिक मंचों से दूर रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट है, जिसे केवल उनके माता-पिता और भाई-बहन ही फॉलो करते हैं।
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं के बीच शिवांगी ने खुद सामने आकर यह स्पष्ट किया था कि उन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर ली है और वह आर्थिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अपनी जिंदगी के फैसलों के लिए वह किसी को जवाब देने के लिए बाध्य नहीं हैं।
शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को पटना के बिहटा (कृष्णा नगर) निवासी ऋषिकेश कुमार से होने वाली है। ऋषिकेश के पिता रणविजय सिंह सीआरपीएफ में कमांडेंट हैं। ऋषिकेश ने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है और पिछले 11 वर्षों से अमेरिका में नौकरी कर रहे हैं।
अनंत सिंह की बेटी की शादी के लिए उनके गांव नदवां में भव्य तैयारियां चल रही हैं। लगभग 10 बीघा जमीन पर पंडाल बनाया जा रहा है। मेहमानों के लिए 150 प्रकार के व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं। शादी में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों और राजनीति के बड़े नेताओं के आने की उम्मीद है।
शिवांगी की शादी न केवल भव्य आयोजन के कारण, बल्कि उनकी शिक्षा, आत्मनिर्भरता और होने वाले जीवनसाथी की पृष्ठभूमि के कारण भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।