मोकामा में अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सोर्स-AI
बिहार

Anant Singh Daughter Wedding Live: बारूद, चेतक, रॉकेट और बादल... मोकामा में घोड़ों की रेस देखने उमड़ी भीड़

Shivangi Singh Wedding Updates: मोकामा में अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन। करीब तीन दर्जन घोड़े लेंगे हिस्सा, विजेता को मिलेगी महिंद्रा थार।

करुणा नंद शाहवाल

Anant Singh Daughter Wedding Live: अनंत सिंह के गांव में आज घोड़ों की रफ्तार का मुकाबला, देशभर से पहुंचे घुड़सवार

बिहार के मोकामा में बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी का जश्न अब घुड़दौड़ के रोमांच के साथ और खास हो गया है। शादी समारोह के बीच नादवां गांव में भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस रेस में देश के अलग-अलग राज्यों से आए करीब तीन दर्जन घोड़े अपनी रफ्तार और दमखम दिखाएंगे।

मुकाबले में बारूद, चेतक, अर्जुन, राजा, रॉकेट, बादल और आकाश जैसे घोड़ों पर दर्शकों की खास नजर है। प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण पहले पुरस्कार के रूप में रखी गई महिंद्रा थार है। इसे जीतने के लिए घुड़सवार पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे।

रेस को देखने के लिए अनंत सिंह के गांव में हजारों की संख्या में लोग जुट रहे हैं। वहीं, शादी समारोह में कई राजनीतिक हस्तियों और चर्चित चेहरों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है।

घुड़दौड़ से लेकर मेहमानों के आगमन तक, मोकामा में हर हलचल पर हमारी नजर बनी हुई है, इस देखने के लिए आप बने रहिए नवभारत लाइव के साथ...

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद