बिहार में शराब(सोशल मीडिया) 
बिहार

Liquor Ban In Bihar: वायरल वीडियो ने खोली शराबबंदी की पोल, कोसी नदी किनारे सज रहा 'मयखाना'

Viral Video Bihar: बिहार में शराबबंदी को लागू हुए करीब 10 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन कटिहार जिले से कोसी नदी किनारे सज रहे 'मयखानों' की तस्वीरों ने शराबबंदी के सभी दावों पर सवाल खड़ें कर दिए है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Liquor Ban In Bihar: कहने को तो बिहार में लगभग 10 सालों से पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू है लेकिन हाल ही में कटिहार जिले से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जो राज्य सरकार के शराबबंदी के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। कटिहार जिले के कोसी बांध और नदी किनारे खुलेआम देशी शराब की बिक्री होने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि राज्य सरकार लगातार इसे अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताती रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने इन दावों की असलियत उजागर की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

बता दें कि कटिहार जिले के कोसी बांध और नदी किनारे खुलेआम देशी शराब की बिक्री होने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कोसी नदी के किनारे रोजाना देशी शराब की मंडी सजती है। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर शराब खरीदते हैं और उसका भी सेवन करते हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में युवा भी इस नशे की चपेट में दिखाई दे रहे हैं। जो बेहद चिंता का विषय है।

बड़ा हादसा होने की आशंका

स्थानीय लोगों के मुताबिक कई युवक शराब पीने के बाद कोसी नदी के आसपास और पानी के किनारे समय बिताते हैं। शराब पीकर नदी किनारे युवाओं का रहना किसी बड़े खतरे से कम नही है। शराब की बिक्री को लेकर नदी किनारे बढ़ती भीड़ हादसे का कारण हो सकते है। इसके बावजूद यहां ना ही प्रशासन की नजर पड़ी है ना ही किसी अधिकारी की..और यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा है। इस वायरल वीडियो ने जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कोसी बांध जैसे सार्वजनिक क्षेत्र में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है और प्रशासन की नजर अभी तक इस गतिविधि पर क्यों नहीं पड़ी।

पुलिस ने क्या कहा?

कोसी बांध और नदी किनारे खुलेआम देशी शराब की बिक्री मामले पर उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बहुत गलत बात है। शराब की बिक्री सामाजिक और नैतिक, दोनों ही दृष्टिकोण से गलत है। उन्होंने कहा कि आज इस मामले की मुझे जानकारी मिली है। हम तुरंत कार्रवाई करेंगे। अगले दो-तीन दिनों के अंदर टीम भेजकर वहां जांच कराई जाएगी और अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जो लोग शराब बेचते हुए पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाएगा। हमारी कोशिश रहेगी कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब बिहार में शराब की बिक्री का मामला सामने आया हो। बिहार में आए दिन जहरीली शराब से होती मौतें और शराब पीकर नशे में धुत लोगों की वायरल वीडियो बताती है कि बिहार में शराबबंदी का कानून सिर्फ कागजों पर ही सख्त  हैं।

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा

Teacher Day Special: खान सर से अलख पांडेय तक, डिजिटल गुरुओं ने देश के कोने-कोने में कैसे पहुंचाई सस्ती शिक्षा?

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज